Crime News: सेक्टर 12 में दो गुट के बीच झड़प के बाद फायरिंग, जख्मी सदर अस्पताल में इलाजरत 

Crime News: बोकारो के सेक्टर 12 थाना क्षेत्र में रविवार को दो गुट के बीच हिंसक झड़प की घटना हुई। इस दौरान हवाई फायरिंग में की गई। 

न्यूज़ इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro: बोकारो के सेक्टर 12 थाना क्षेत्र में रविवार को दो गुट के बीच हिंसक झड़प की घटना हुई। इस दौरान हवाई फायरिंग में की गई। झड़प के दौरान एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में दाखिल कराया गया है। घटना सेक्टर 12 पुराना थाना बिल्डिंग से सटे सेक्टर 12 एफ मैदान के पास घटी। युवकों के दो गुट में झड़प हो गई। इस क्रम में हवाई फायरिंग भी की गई। घटना में जख्मी युवक गौरव कुमार ने पुलिस को बताया कि सेक्टर 12 ए में रहता है। सेक्टर 12 एफ में सिगरेट पीने के लिए रुका था। कुछ युवक आपस में मारपीट कर रहे थे। बचाव के क्रम में लोहे के रड से उस पर हमला कर जख्मी कर दिया गया। साथ ही हवाई फायरिंग कर दहशत पैदा की गई। पुलिस की मदद से जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही सिटी डीएसपी आलोक रंजन व इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र सिंह के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मोर्चाबंदी किया. फिलहाल घटनास्थल से पुलिस को कोई खोखा बरामद नहीं हुआ है। पुलिस फायरिंग की घटना से इनकार नहीं कर रही है। डीएसपी रंजन ने बताया कि छात्रों के दो गुट एक स्थान पर इकट्ठे थे। किसी बात पर दोनों के बीच हिंसक झड़प हुई। इसी क्रम में जख्मी की ओर से फायरिंग का दावा किया गया है। जख्मी ने चंदन सिंह के भतीजे का जिक्र किया है, जिसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *