Chas Nagar Nigam Election 2026: चास नगर निगम चुनाव में महापौर के 31 उम्मीदवार मैदान में, तीन ने अपना नाम लिया वापस

Chas Nagar Nigam Election 2026: चास नगर निगम चुनाव में महापौर के 31 उम्मीदवार मैदान में, तीन ने अपना नाम लिया वापस, नाम वापसी का शुक्रवार को था अंतिम दिन।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता 

Bokaro : चास नगर निगम चुनाव क्षेत्र से महापौर व वार्ड पार्षद पद से नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवारों के नाम वापसी की अंतिम तिथि शुक्रवार को थी। आज तीन महापौर पद के उम्मीदवार मो इमरान, प्रिया चौरसिया और उमेश प्रसाद गुप्ता ने अपना नाम वापस लिया। गुरुवार को स्क्रूटनी के बाद महापौर पद के लिए 34 उम्मीदवार वैध पाए गए थे। शुक्रवार को तीन उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस ले लिया। इसके साथ ही अब निगम चुनाव में महापौर पद के 31 उम्मीदवार मैदान में हैं। उम्मीदवारों के निर्वाचन चिन्ह शनिवार को आवंटित किए जाएंगे। शनिवार को चुनाव चिन्ह मिलने के बाद क्षेत्र में चुनाव प्रचार प्रारंभ हो जाएगा। 31 उम्मीवारों में सिर्फ दो महिला महापौर की उम्मीदवार मैदान में हैं। चास एसडीओ प्रांजल ढांडा ने बताया कि शुक्रवार को तीन उम्मीदवार ने अपना नाम वापस लिया है।   

महापौर के 31 उम्मीदवार 

निगम क्षेत्र में महापौर पद के उम्मीदवार अनिल कुमार वर्मा, अभय सिंह, अमर कुमार चौरसिया, अरबिंद कुमार, अरविन्द कुमार राय, अविनाश कुमार, उमेश ठाकुर, एहसान उल्लाह शाह, गजेन्द्र प्रसाद हिमाशुं, गोपाल मुरारका, मो जमील अख्तर, जयवीर सिंह, जवाहर प्रसाद, निधि कुमारी, निमाई महतो, परिन्दा सिंह, पंकज कुमार राय, प्रदीप वर्मन, मो फैजउद्दीन अंसारी, बिनोद कुमार, भोलू पासवान, मोहम्मद रफीक अंसारी, राज किशोर गोप, डॉ राज कुमार, राज कुमार, रीतुरानी सिंह, विकास कुमार पाण्डेय, विनोद मंडल, साधु शरण गोप, सावित्री देवी व मोहम्मद सुल्तान हैं। 

2015 के चुनाव में थे 42 उम्मदीवार

वर्ष 2015 में हुए चास नगर निगम चुनाव में महापौर के 42 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इस चुनाव में महापौर उम्मीदवारों की संख्या 31 है। पिछले चुनाव की तुलना में इस बार मैदान में 11 प्रत्याशी कम हैं। महापौर पद के विजेता भोलू पासवान थे। दूसरे नंबर गोपाल मुरारका थे। 2015 में मतदाताओं की संख्या 1,24,350 थी। वर्ष 2026 में वोटरों की संख्या 1,62,073 है। इस बार क्षेत्र में 37,723 वोटरों की संख्या बढ़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *