Chas Nagar Nigam Election: चास नगर निगम क्षेत्र से महापौर पद के लिए 19 और वार्ड पार्षद के लिए 106 नामांकन पत्र किया दाखिल
Chas Nagar Nigam Election: चास नगर निगम क्षेत्र से महापौर पद के लिए 19 और वार्ड पार्षद के लिए 106 नामांकन पत्र किया दाखिल, बुधवार यानी 4 फ़रवरी को पर्चा दाखिल करने का अंतिम दिन है।
न्यूज इंप्रेशन संवाददाता
Bokaro: चास नगर निगम क्षेत्र से मंगलवार को महापौर पद के लिए 19 और वार्ड पार्षद पद के लिए 106 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। बुधवार यानी 4 फ़रवरी को पर्चा दाखिल करने का अंतिम दिन है। नॉमिनेशन को लेकर के चास अनुमंडल कार्यालय के अंदर बाहर पूरा गहमा गहमी रहा। चास एसडीओ प्रांजल ढांडा ने बताया कि 3 फरवरी को महापौर पद के लिए 19 और वार्ड पार्षद के लिए 106 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा। बुधवार को नामांकन भरने का अंतिम दिन है। निर्धारित समय 3 बजे तक जितने भी उम्मीदवार कार्यालय में पहुंच जाएंगे, उनका नामांकन पत्र स्वीकार किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक चास नगर निगम क्षेत्र से मेयर पद के लिए अभी तक 25 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरा है। जबकि कुल 44 उम्मीदवारों ने इस पद के लिए नॉमिनेशन पेपर खरीदा है।

इन उम्मीदवारों ने महापौर पद के लिए भरा पर्चा
महापौर पद के लिए पर्चा भरने वालों में सावित्री देवी, साधु शरण गोप, बिनोद कुमार, मो इमरान, मो इस्तियाक अहमद, अब्दुल हमीद, गोपाल मुरारका, जमील अख्तर, प्रदीप वर्मन, अरविंद कुमार, राज किशोर गोप, मो फैजउद्दीन अंसारी, कुसुम भारती, डॉ राज कुमार, उमेश ठाकुर, अभय सिंह, अविनाश कुमार, शशि भूषण महतो, निमाई महतो शामिल है।

पांच उम्मीदवार ने खरीदा पर्चा
चास नगर निगम क्षेत्र में महापौर पद के लिए शून्य उम्मीदवारों ने नामांकन प्रपत्र खरीदे, जबकि वार्ड पार्षद पद के लिए 5 उम्मीदवारों ने प्रपत्र लिया।

