Bokaro: स्वतन्त्रता दिवस पर बोकारो में राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनो, स्कूलों, बैंकों ने शान से फहराकर तिंरगा 

Bokaro में स्वतन्त्रता दिवस पर राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनो, स्कूलों, बैंकों ने तिंरगा फहराकर और शहीदों को याद किया।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता 

Bokaro: स्वतन्त्रता दिवस पर बोकारो में राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनो, स्कूलों, बैंकों ने तिंरगा फहराकर, आजादी की लड़ाई में जन न्योछावर करने वाले शहीदों को याद किया।

 गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल की प्रार्थना परिसर में स्वतंत्रता दिवस का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर जीजीईएस के सचिव सुरेंद्र पाल सिंह, विद्यालय के प्राचार्य सौमेन चक्रवर्ती, उपप्राचार्य सीपी सिंह, माध्यमिक वर्ग के उपप्राचार्या सुमन नांगिया, प्राथमिक वर्ग के प्रभारी स्मृति बोहरा सहित अन्य मौजूद थे। 

स्वतंत्रता बहुत है कीमती : तरसेम

जीजीईएस अध्यक्ष तरसेम सिंह ने अपने संदेश में देश की आजादी के लिए संघर्ष में बलिदान देने वालों को याद करते हुए कहा कि स्वतंत्रता बहुत कीमती है और इसे संरक्षित करना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस बार हम 77 वां *आजादी का अमृत महोत्सव* मना रहे है और *हर घर तिरंगा* का नारा लगा रहे हैं।

जीजीईएस सचिव सिंह ने आजादी के पर्व पर समारोह का आयोजन करने के लिए सभी का आभार जताते हुए विद्यार्थियों को देश की उन्नति में अपना योगदान देने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक भारत के ब्रांड एंबेसडर हैं। 

आदर्श नागरिक बनने की सलाह दी

प्राचार्य सौमेन चक्रवर्ती ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों को देश के आदर्श नागरिक बनने की सलाह दी।

मौके पर स्कूल की छात्राओं द्वारा देशभक्ति नृत्य, समूह गीत, अनमोल का देश भक्ति गीत पेश किए गए।

इसके अलावा हिंदी में श्रुति राज कक्षा नवमी, अंग्रेजी में आन्या डोकानिया कक्षा 12वीं और संस्कृत में प्रियांशी कुमारी कक्षा 10वीं ने जोशीले भाषण प्रस्तुत किए गए। वरीय शिक्षिका रीतु सिन्हा ने अतिथियों का स्वागत किया गया। शिक्षक आनंद प्रकाश ने धन्यवाद ज्ञापन किया। राज्य स्तर पर जूडो में सफलता प्राप्त खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

करप्शन कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन ने फहराया तिरंगा

देवंती निवास कैलाश नगर में करप्शन कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन की ओर से तिरंगा फहराया गया। इस मौके पर डॉ परमानंद चंद्रवंशी ने झंडा फहराया। इस अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों को बीच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और गिफ्ट बांटे गए। इस अवसर पर प्रत्यूष कुमार, वरुण कुमार, संजीव कुमार, गौरव कुमार, डॉ दीपक कुमार, आनंद अमित कुमार, चंद्रिका राम, अनीता चंद्रवंशी, सीमा गुप्ता, प्रीति सिंह, प्रिया कुमारी, कुमकुम कुमारी, अभिजीत कुमार, अभिनव कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *