CBSC Board Result 2025: गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल, बोकारो के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, कक्षा 10वीं व 12वीं की परीक्षा में लहराया परचम
CBSC Board Result 2025: गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल, बोकारो के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024-25 में अद्भुत सफलता अर्जित करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।
न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Bokaro: गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल, बोकारो के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024-25 में अद्भुत सफलता अर्जित करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।
12वीं के टॉपर्स
अनुष्का कुमारी (कला संकाय)– 96.8%, प्रियांशु कुमार (वाणिज्य संकाय)–96.4%,
सिद्धांत शेखर (विज्ञान संकाय)–96.2%
इनके अलावा विद्यालय के 30 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
जिनके नाम इस प्रकार है
अनुष्का कुमारी 96.8 प्रतिशत, प्रियांशु कुमार 96.4 प्रतिशत, सिद्धांत शेखर 96.2, लकी कुमारी 96, अमन अंसारी 95.6, रितिक कश्यप 95.6, फलक नाज़ खान 95.4, सांभवी सिंह 95.2, विनित कुमार ठाकुर 95.2, अभिलाषा डे 95.2, प्राची बरनवाल 94.6, रूद्र भारद्वाज 94.6, रोनक राज 94, वैष्णवी 94, एमडी खुर्शीद आलम 93.8, आस्था विश्वकर्मा 93.6, शुभम गिरी 93.2, निखिल राज 93, ऋषभ तिवारी 93, कृष्ण कुमार गुप्ता 93, अनन्या आनंद 93, आयुष कुमार 92.8, प्रियांशु रंजन 92.6, देबारुन रॉय 92, अजय राजोरिया 91.8, अमित तिवारी 91, अंशू कुमार 90.6, आदित्य शेखर भारती 90.6, कृष्ण कुमार मिश्रा 90.4, कृष्ण कुमार 90 प्रतिशत I
10वीं के टॉपर्स
आकांक्षा मिश्रा–97.4%, अन्वेषा पारुल–97.2%, हिमांशु सिंह– 97%
कक्षा 10वीं के 50 से अधिक विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।
जिनके नाम इस प्रकार है
आकांक्षा मिश्रा 97.4, अन्वेषा पारुल 97.2,हिमांशु सिंह 97, आदर्श कुमार झा 96.8, शुभांशम कुमारी 96.6,प्रेम कुमार गुप्ता 95.4, सृष्टि कुमारी 95.4, भूमि जगनानि 95.2, मानस 95, आयुष सेन 95, हनी केतन कुमार 95, सोनी कुमारी 94.8, सोनाक्षी सिंह 94.6, सुप्रिया स्वैन 94.6, अंशिका कुमारी 94.2, साहिल कुमार 94, श्रुति राज 93.8, शुभम कुमार सिंह 93.4, श्रेया केशरी 93.4, मोहम्मद शाद 93.2, कृष्ण कुमार सिन्हा 93, कल्याणी अंजन 93, ऋत्विक राज 92.6, स्मृति राजवार 92.4, सुप्रिया पटेल 92.4, कोमल कुमारी 92.4, संस्कृति 92.4, सौरव कुमार गुप्ता 92.2, नैतिक कुमार 92.2, आयुष कुमार 92, आतिफ अहमद 91.8, कस्फा संजारी 91.6, हर्षित वर्मा 91.4, आदित्य कुमार 91.4, मोहित सोरेन 91.4, समृद्धि गोस्वामी 91.2, अनुष्का सिंह 91.2, आयुष कुमार 91.2, आरती कुमारी 91.2, आशीष आर्यन 91, आदित्य पांडे 90.8, अक्षिता राज 90.8, अदिति 90.8, अनन्या कुमारी 90.8, आर्यन राज 90.8, प्रद्युम्न राज 90.8, सोनाई शाइन 90.8, पिनाक पानी 90.4, सोनाली कुमारी 90.2, नमन टुडू 90.2 प्रतिशत।
बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं
विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल रहा। जैसे ही परिणाम की घोषणा हुई, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर एक-दूसरे को बधाई दी। विद्यालय के प्राचार्य सोमेन चक्रवर्ती ने कहा, “बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं, हमें एक ऐसी पीढ़ी तैयार करनी है जो कर्म में विश्वास रखे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आपकी कड़ी मेहनत समर्पण और संकल्प का प्रतिफल है। सभी को दिल से बधाई देता हूं और कामना करता हूं कि आप जीवन में आगे अपने लक्ष्य के प्रति ऐसे ही समर्पित रहें । याद रखें सफलता कर्म से मिलती है केवल इच्छा से नहीं अपने सपनों को साकार करने के लिए सतत परिश्रम आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। जीजीईएस के अध्यक्ष तरसेम सिंह ने अपने संदेश में कहा कि यह सफलता कठिन परिश्रम और सतत प्रयास का परिणाम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि विद्यालय की ऐतिहासिक सफलता पर मैं गर्व महसूस करता हूं। प्रबंधन कमेटी के सचिव एसपी सिंह ने भी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उत्कृष्ट परिणाम के लिए शिक्षकों व अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वरीय इकाई के उप-प्राचार्य सीपी सिंह, माध्यमिक विभाग की उप प्राचार्या सुमन नांगिया सहित शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहीं।