Bokaro Voter List Publication 2024: बोकारो जिले के चार विधानसभा के वर्ष 2024 के फाइल मतदाता सूची का प्रकाशन 22 जनवरी को कुल 1581 बूथों पर किया गया। चार विधानसभा बोकारो, चंदनकियारी, बेरमो व गोमिया विधानसभा में मतदाताओं की संख्या 14 लाख 53 हजार 220 है।
न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता Bokaro : बोकारो जिले के चार विधानसभा के वर्ष 2024 के फाइल मतदाता सूची का प्रकाशन 22 जनवरी को कुल 1581 बूथों पर किया गया। जिले के चार विधानसभा बोकारो, चंदनकियारी, बेरमो व गोमिया विधानसभा में मतदाताओं की कुल संख्या 14 लाख 53 हजार 220 है। इनमें पुरूष मतदाता 7 लाख 52 हजार 500 और महिला मतदाताओं की संख्या 7 लाख 720 है। जो लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बोकारो उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने सोमवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों को यह जानकारी दी। उपायुक्त ने कहा कि मतदाता सूची को पूरी तरह से त्रुटिरहित व समेकित करते हुए तैयार किया गया है। फिर भी किसी तरह के मानवीयत्रुटि की संभावना को पूरी तरह से इंकार नहीं किया जा सकता है। आमजनों से अपील की गयी है कि अपना नाम मतदाता सूची में जरूर चेक कर लें। यदि किसी तरह की त्रुटि हुई हो तो अपने बीएलओ या संबंधित निर्वाचन निबंधन कार्यालय को सूचित करें। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उन्हें भी मतदाता सूची उपलब्ध कर दी गयी है। इस अवसर पर एसपी प्रियदर्शी आलोक, उपविकास आयुक्त कीर्तिश्री जी, चास अपर नगर आयुक्त सौरव कुमार भुवानिया, चास एसडीओ ओमप्रकाश गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। चार विधानसभा में वोटरों की संख्या जिले के चार विधानसभाओं में बोकारो विधानसभा में सबसे अधिक मतदाता है, जिनकी संख्या 5,55,297 है। इनमें पुरूष मतदाता 2,90,771 व महिला मतदाता 2,64,526 है। गोमिया विधानसभा में कुल मतदाता 3,04,740 है। इनमें पुरूष मतदाता 1,56,647 व महिला मतदाता 1,48,093 है। बेरमो विधानसभा में कुल मतदाता 3,20,846 है। इनमें पुरूष मतदाता 1,64,719 व महिला मतदाता 1,56,127 है। चंदनकियारी विधानसभा में कुल मतदाता 2,72,337 है। इनमें पुरूष मतदाता 1,40,363 व महिला मतदाता 1,31,974 है।
नए वोटर्स के जोड़े गये नाम चार विधानसभा में मतदाता सूची में 52,699 नए वोटरों के नाम जोड़े गये। इनमें पुरूष वोटर्स 23,866 और महिला वोटर्स 28,833 है। गोमिया विस में 8,832, बेरमो विस में 10,738, बोकारो विस में 23,971 और चंदनकियारी विस में 91,58 नए पुरूष व महिला वोटर्स के नाम जोड़े गये। मतदाता सूची से काटे गये 31128 नाम मतदाता सूची से 31,128 नाम काटे गये हैं। ये वैसे मतदाता है, जिनकी मृत्यु हो गयी है, कुछ दूसरी जगह शिफ्ट कर गये हैं या जिनका बार-बार मतदाता सूची में नाम रिपिट हो रहा था। मरने वाले वोटर्स की संख्या 4,011, दूसरी जगह शिफ्ट करने वाले वोटर्स की संख्या 19702 और बार-बार नाम रिपिट वाले वोटर्स 7415 थे।
19,260 वोटर्स 18 व 19 साल के गत 27 अक्टूबर 2023 से अबतक चलाए गये मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान 18 से 19 साल के 19,260 नए युवा मतदाताओं के नाम जोड़े गये, जो पहली बार लोकसभा चुनाव में वोटिंग करेंगे। गोमिया विस में 3,657, बेरमो विस में 3,772, बोकारो विस में 7,688 और चंदनकियारी विस में 4,143 युवा मतदाता शामिल हैं।