Bokaro Tejasvini Yojana: तेजस्विनी परियोजना की अवधि विस्तार नहीं होने से 10 हजार कर्मी हो जाएंगे बेरोजगार

Bokaro Tejasvini Yojana: 16 से 24 वर्ष तक की किशोरी महिलाओं की सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर राज्य के 17 जिलों में तेजस्विनी परियोजना का कार्य कर चल रहा है। अवधि का विस्तार नहीं होने से 8ज-10 हजार कर्मी बेरोजगार हो जाएंगे।

 

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता 

Bokaro: 16 से 24 वर्ष तक की किशोरी महिलाओं की सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर राज्य के 17 जिलों में कार्य कर रही तेजस्विनी परियोजना की अवधि खत्म होने को है। इस परियोजना की अवधि विस्तार को लेकर 20 अप्रैल को बोकारो जिले के गोमिया, पेटरवार व कसमार प्रखंड के तेजस्विनी परियोजना के कर्मियों ने राज्य समन्वय समिति सदस्य दर्जा प्राप्त मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो से मुलाकात की और स्थिति से अवगत कराया।

10 हजार कर्मी हो जाएंगे बेरोजगार

बताया गया कि किशोरी, युवतियों और महिलाओं को सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर कई प्रकार के कार्य किए जा रहे थे। कौशल विकास के तहत प्रशिक्षण भी दिया या जा रहा था ताकि किशोरियां आत्मनिर्भर बन सके। वही ड्रॉपआउट किशोरियों को भी शिक्षित किया जा रहा था। परियोजना के बंद होने से किशोरियों का विकास तो रुकेगा ही राज्य के 8-10 हजार कर्मी बेरोजगार भी हो जाएंगे। ऐसे में उनकी आर्थिक स्थिति दयनीय हो जाएगी।

झारखंड सीएम को कराएंगे अवगत

दर्जा प्राप्त मंत्री से मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए तेजस्विनी परियोजनों की अवधि विस्तार करने की मांग की है।‌ इस पर दर्जा प्राप्त मंत्री श्री महतो ने कहा कि तेजस्विनी परियोजना के कर्मियों की मांग के आधार पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष बातों को रखा जाएगा और अवधि विस्तार कराने की मांग की जाएगी।

दर्जा प्राप्त मंत्री से किया फरियाद

इस दौरान क्लस्टर कोर्डिनेटर, यूथ फेसिलिटेटर, पीयर लीडर, पेटरबार प्रखंड से गुंजन कुमारी, काजोल कुमारी, मीना कुमारी, सरिता कुमारी, सम्मा प्रवीण, कल्पन्ना कुमारी, माधुरी कुमारी, कसमार प्रखंड से सरिता कुमारी, वर्षा कुमारी, रजनी जायसवाल, सरोज कुमार, रीना देवी, सुलेखा देवी, गोमिया प्रखंड से रेणुका कुमारी, कंचन कुमारी, राधा कुमारी, सुनीता कुमारी, किरण कुमारी, लक्षमी कुमारी, जयंती कुमारी, वीणा कुमारी, रीना कुमारी, पुष्पा कुमारी ने दर्जा प्राप्त मंत्री से फरियाद की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *