Bokaro Sports News: बोकारो खो-खो टीम झारखंड के पूर्वी सिंहभूम घाटशिला में 18वीं सीनियर राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना

Bokaro Sports News: बोकारो खो-खो टीम झारखंड के पूर्वी सिंहभूम घाटशिला में 18वीं सीनियर राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गुरूवार को रवाना हुई। यह प्रतियोगिता 03 जनवरी से 05 जनवरी 2025 तक आयोजित होगी।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

बोकारोः बोकारो खो-खो टीम झारखंड के पूर्वी सिंहभूम घाटशिला में 18वीं सीनियर राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गुरूवार को रवाना हुई। यह प्रतियोगिता 03 जनवरी से 05 जनवरी 2025 तक आयोजित होगी। इस दौरान सीनियर महिला और पुरुष खिलाड़ियों को संघ के संरक्षक कुमार अमरदीप, उपाध्यक्ष योगो पूर्ति, उदय प्रताप सिंह, महेश मुंडा ने बोकारो रेलवे स्टेशन से रवाना किया।

खिलाड़ियों का बढ़ाया गया उत्साह
इस दौरान जन आकांक्षा संस्था के महेश मुंडा ने जर्सी सेट देकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। मौके पर श्री मुंडा ने कहा की खिलाड़ियों का जोश और उत्साह के साथ खेल को बढ़ावा देने के लिए जन आकांक्षा संस्था टीम के साथ हमेशा खड़ा रहेगा। खो खो संघ के संरक्षक कुमार अमरदीप ने सभी खिलाड़ियों को नव वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेहनत और अनुशासन से लक्ष्य को हासिल करेंगे और बोकारो की पहचान को बनाए रखेंगे। महासचिव सुनित कुमार मल्लिक ने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और प्रशिक्षण दी गई है। उम्मीद है दोनों ही टीमें है जिले का नाम रौशन करेगा। बोकारो जिला खो-खो संघ के महासचिव सुनित कुमार मल्लिक, अनिल प्रसाद, संजय कुमार, विकास कुमार, अनंत कुमार, प्रवीण कुमार खिलाड़ियों के साथ टीम को लेकर घाटशिला के लिए रवाना हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *