Bokaro Samman Samaroh : उत्क्रमित उच्च विद्यालय गोनियाटो के टापर विद्यार्थियों को किया सम्मानित

 सार

गोनियाटो पंचायत के उत्क्रमित उच्च विद्यालय गोनियाटो में विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

• सम्मान समारोह में आठ से अधिक को किया गया सम्मानित

 

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro: बोकारो जिले के नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट अंतर्गत गोनियाटो पंचायत के उत्क्रमित उच्च विद्यालय गोनियाटो में विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दसवीं की परीक्षा में स्कूल टॉपर रहे विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

लक्ष्य को निर्धारित कर करे पढ़ाई 

आजसू केंद्रीय मुख्यालय सचिव सह पूर्व जिला परिषद सदस्य टिकैत कुमार महतो ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि विद्यार्थी अपने लक्ष्य को निर्धारित कर आगे की पढ़ाई करें। विद्यार्थी अच्छे अंक लाकर स्कूल का मान बढ़ाएं हैं। उन्होंने कहा निकट भविष्य में अच्छे से अच्छे शिक्षकों की बहाली के साथ स्कूल के शिक्षक से संबंधित सभी आवश्यकताएं पूरी करने का भरोसा दिया। झामुमो नेता सह पूर्व विधायक प्रतिनिधि टेकलाल चौधरी सहित कई लोगों ने अपने अपने विचार दिये। इस अवसर पर मुख्य रूप से संजय कुमार महतो, गोविंद सोरेन, बसंत कुमार गोस्वामी, लखेश्वर महतो, ईश्वर महतो, विनोद कुमार साव, दशरथ महतो, बालेश्वर महतो सहित अन्य उपस्थित थे।

इन्हें किया गया सम्मानित 

आजसू केंद्रीय मुख्यालय सचिव सह पूर्व जिला परिषद सदस्य टिकैत कुमार महतो, झामुमो पूर्व विधायक प्रतिनिधि टेकलाल चौधरी, मुखिया प्रतिनिधि रामकुमार मरांडी, प्रभारी प्रधानाध्यापक राम लखन सिंह, विदयालय प्रवंधन समिति अध्यक्ष श्याम लाल महतो ने संयुक्त रूप से स्कूल टॉपर विद्यार्थियों को डायरी पेन देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में मुकुंद टुडू, कविता कुमारी, सुभाष सोरेन, गुलाम अहमद रजा, अमित कुमार महतो, प्रीति कुमारी, संतोष मरांडी, श्रवण सोरेन को

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *