बोकारो में प्रतिमा खंडित : हनुमान मंदिर की प्रतिमा किया खंडित, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास

सार

 

•बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड के लुगू पहाड़ के किनारे स्थापित हनुमान मंदिर की प्रतिमा को किया खंडित।

•सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास, वीएचपी ने सड़क पर उतरने की दी चेतावनी 

 

Bokaro: बोकारो जिले के बेरमो/गोमिया प्रखंड के गोमिया ललपनिया मुख्य सड़क मार्ग के लुगू पहाड़ के किनारे स्थापित हनुमान मंदिर की प्रतिमा को खंडित कर गायब करने का मामला सामने आया है। शनिवार की सुबह पुजारी जैसे ही मंदिर में पूजा के लिए पहुंचे, तो मंदिर से हनुमानजी की प्रतिमा गायब मिली। जबकि मंदिर में रखे पूजा के बर्तन, पात्र और सामग्री जस के तस पाए गए। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि लोगों की आस्था को आहत करने के लिए और क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के लिए शरारती तत्वों ने इस घटना को अंज़ाम दिया है। 

डॉग स्क्वायड की मदद लेगी पुलिस 

इधर घटना की जानकारी मिलते ही बेरमो अनुमंडल के गोमिया, ललपनिया, तेनुघाट, महुआटांड़, जागेश्वर, रहावन और चतरोचट्टी के थाना प्रभारी सहित गोमिया अंचल के इंस्पेक्टर महेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। इंस्पेक्टर महेश सिंह ने बताया कि जिले से डॉग स्क्वायड की टीम भी मंगी गई है। हर हाल में इस दोषियों को गिरफ़्तार करते हुए मामले का खुलासा किया जाएगा। गोमिया बीडीओ कपिल कुमार और सीओ संदीप अनुराग टोपनो ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। 

वीएचपी ने दिया एक सप्ताह मोहलत

विश्व हिंदू परिषद के विनय कुमार, कृष्ण कुमार, जितेंद ठाकुर, विजय कुमार, विकास कुमार सहित अन्य ने गोमिया थाना प्रभारी को पत्र लिखकर इस घटना में शामिल लोगों को एक सप्ताह के भीतर गिरफ्तार करने की मांग की है। यदि घटना का उदभेदन तुरंत नहीं किया गया तो विश्व हिंदू परिषद सड़क पर उतरकर विरोध करेगा। बता दें कि होसिर के राजेंद्र विश्वकर्मा ने लगभग 26 वर्ष पूर्व यहां हनुमान मंदिर की स्थापना की थी। इसके बाद से यहां प्रतिदिन पूजा अर्चना की जाती थी। घटना को लेकर इलाके के लोगों में ख़ासा गुस्सा हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *