Bokaro Road Accident: राष्ट्रीय उच्च पथ 23 पेटरवार-बोकारो पथ पर लूकैया अंसारी मोड़ के पास रविवार दिन के करीब साढे बजे हुई सडक हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, माल वाहक एलपी ट्रक ने साइकिल पर आलू के बीज लेकर पैदल जा रहे अंबाडीह गांव के निवासी को पीछे से कुचल दिया।
न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता Bokaro/Petrwar: राष्ट्रीय उच्च पथ 23 पेटरवार-बोकारो पथ पर दिल दहला देने वाली सडक हादसा हुई। घटना थाना क्षेत्र के लूकैया अंसारी मोड़ के पास रविवार दिन के करीब साढे दस बजे की है। एक माल वाहक एलपी ट्रक ने साइकिल पर आलू के बीज लेकर पैदल जा रहे अंबाडीह गांव के निवासी को पीछे से कुचल दिया। मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद मृतक के शरीर को करीब 100 फीट तक घसीटते हुए ले गया। सडक हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बोकारो-रामगढ़ पथ को जाम कर दिया। लोगों ने दुर्घटना को अंजाम देने वाली ट्रक के चक्कों की हवा निकाल दी। ग्रामीण विरोध जताते हुए ट्रक मालिक व चालक को बुलाने की मांग पर अड़े रहे।
लौट रहा था अपना घर प्रखंड के उत्तासारा पंचायत के अम्बाडीह गांव के 55 वर्षीय जानकी महतो रविवार की सुबह करीब आठ बजे अपने घर से साइकिल पर दूध की सप्लाई करने पेटरवार गया था। दूध सप्लाई करने के बाद वह पेटरवार बाजार से आलू का बीज साइकिल पर लेकर पैदल अपना घर लौट रहा था। इसी दौरान बोकारो की ओर तेजगति से जा रही एक 14 चक्का एलपी ट्रक संख्या (जेएच 09 एपी 2276) ने अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना के बाद चालक मृतक के शरीर को घसीटते हुए करीब 100 फीट तक ले गया। जिसके चलते पूरे शरीर का परखच्चे उड गये।
सडक जाम से वाहनों की लगी लंबी कतार
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच 23 बोकारो-रामगढ़ पथ को वाहनों को आड़ी-तिरछी लगाकर सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी। घटना की जानकारी पाकर मृतक के घर वाले स्थल पर पहुंचे। मृतक के शव की हालत देखकर परिजन विफर पड़े। मृतक की बेटी सहित अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। घटना की जानकारी पर पेटरवार बीडीओ संतोष कुमार महतो, थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा, कसमार थाना प्रभारी भजन लाल महतो, जिप सदस्य प्रहलाद महतो, झामुमो नेता राधा नाथ सोरेन व एहसनुल अंसारी पहुंचे। सूचना के बाद परिजन पहुंचे घटना स्थल पर घटना की जानकारी पाकर मृतक के घर वाले स्थल पर पहुंचे। मृतक के शव की हालत देखकर परिजन विफर पड़े। मृतक की बेटी सहित अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। घटना की जानकारी पर पेटरवार बीडीओ संतोष कुमार महतो, थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा, कसमार थाना प्रभारी भजन लाल महतो, जिप सदस्य प्रहलाद महतो, झामुमो नेता राधा नाथ सोरेन व एहसनुल अंसारी पहुंचे।
एक लाख रुपये देने की बात पर हटा जाम
बीडीओ महतो ने परिजनों से कहा कि सरकारी प्रावधान के तहत दो लाख रुपये और पारिवारिक लाभ के तहत 20 हजार रुपये मृतक के आश्रित को दिया जाएगा। साथ ही दुर्घटना के अंजाम देने वाली ट्रक मालिक से भी मुआवजा दिलाने का काम किया जाएगा। बावजूद इसके परिजन मानने को तैयार नही थे। बाद में दुर्घटना ग्रस्त वाहन के मालिक की ओर से 50 हजार रुपये नगद और एक लाख रुपये देने की बात पर 6 घंटे बाद यानी शाम करीब 4 बजे सड़क जाम हटी। पेटरवार पुलिस मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट भेज दिया।
आए दिन होती है सडक हादस
आमजनों का कहना है कि बोकारो-पेटरवार पथ जिले का दुर्घटना प्वाईंट बन गया है। आए दिन सडक हादसे की खबर सुनने को मिलती है। घटना को कैसे नियंत्रित किया जाए। जिला प्रशासन का इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं है।