Bokaro News: मनोज कपरदार को मिलेगा जयशंकर प्रसाद स्मृति सम्मान

Bokaro News: मनोज कपरदार को मिलेगा जयशंकर प्रसाद स्मृति सम्मान को

Bokaro News : बोकारो जिले के कसमार प्रखंड के बगदा निवासी कला समीक्षक मनोज कुमार कपरदार को वर्ष 2025 का जयशंकर प्रसाद स्मृति सम्मान 30 जनवरी को प्रदान किया जायेगा।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro : बोकारो जिले के कसमार प्रखंड के बगदा निवासी कला समीक्षक मनोज कुमार कपरदार को वर्ष 2025 का जयशंकर प्रसाद स्मृति सम्मान प्रदान किया जायेगा। सम्मान देने का निर्णय जयशंकर प्रसाद विचार मंच, रांची के द्वारा लिया गया है। यह सम्मान इन्हें गोस्सनर कॉलेज, रांची के सेमिनार हॉल में आयोजित भव्य कार्यक्रम में 30 जनवरी को प्रदान किया जायेगा। यह जानकारी जयशंकर प्रसाद विचार मंच के संस्थापक सचिव सुरेश निराला ने दी।

नौ वर्षो से झारखंड के साहित्यकारों को दिया जाता यह सम्मान

यह सम्मान विगत नौ वर्षो से लगातार झारखंड के ख्याति प्राप्त साहित्यकारों को दिया जाता है। मनोज कुमार कपरदार को यह सम्मान कला संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट लेखन कार्य के लिये प्रदान किया जायेगा। पुरस्कार के रूप में स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र, अंगवस्त्र और उपहार प्रदान किया जायेगा। महाकवि जयशंकर प्रसाद की जयंती पर जयशंकर प्रसाद विचार मंच उत्कृष्ट रचनाकर्म के आधार पर हर वर्ष यह सम्मान देती है। मनोज कुमार कपरदार झारखंड के कलाकारों और कलाकृतियों पर निरंतर लेखन कार्य कर रहे है। इनके लेखन से झारखंड की कला को एक राष्ट्रीय पहचान मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *