Bokaro News: भोजपुरी परिवार का वनभोज सह वार्षिक मिलन समारोह पूर्व सांसद पीएम सिंह ने कहा भोजपुरी भाषा भाषियों का स्वतंत्रता संग्राम के समय से ही रहा है स्वर्णिम इतिहास

Bokaro News: भोजपुरी परिवार की ओर से शनिवार को सेक्टर 4 स्थित वीर कुंवर सिंह पार्क में आयोजित वनभोज सह वार्षिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

न्यूज़ इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro: चाहे स्वतंत्रता आंदोलन की बात हो, देश के नव निर्माण की बात हो या साहित्य एवं संस्कृति की बात हो। सभी क्षेत्रों में भोजपुरी भाषियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। भोजपुरी भाषियों का देश की स्वतंत्रता आंदोलन से ही स्वर्णिम इतिहास रहा है। वर्तमान में भी बोकारो एवं झारखंड के विकास में भोजपुरी भाषी पूरी एकजुटता के साथ अपनी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। उक्त बातें बतौर मुख्य अतिथि धनबाद के पूर्व सांसद पीएन सिंह ने शनिवार को सेक्टर 4 स्थित वीर कुंवर सिंह पार्क में आयोजित वनभोज सह वार्षिक मिलन समारोह में कही।

भोजपुरी भाषा के बिना स्वस्थ समाज की कल्पना नहीं की जा सकती

विशिष्ट अतिथि धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम में भोजपुरी भाषियों की अग्रणी भूमिका रही है। समाज कं उत्थान में भी भोजपुरी भाषा का महत्वपूर्ण योगदान है। भोजपुरी भाषा के बिना किसी भी स्वस्थ समाज की कल्पना नहीं की जा सकती है। विशिष्ट अतिथि बेरमो विधायक कुमार जय मंगल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भोजपुरी परिवार की स्थापना हमारे पूर्वजों ने की है। आने वाली पीढ़ी को उनके नक्शे कदम पर चलते हुए बोकारो एवं झारखंड के विकास के लिए अपनी अग्रणी भूमिका निभानी होगी। भोजपुरी भाषा सभी क्षेत्रों में अपना परचम लहरा रही है।

भोजपुरी भाषा एक संस्कृति है

बोकारो के पूर्व विधायक विरंची नारायण ने कहा कि भोजपुरी भाषा, भाषा ही नहीं एक संस्कृति है। झारखंड राज्य के निर्माण के समय से हीं झारखंड के विकास में भोजपुरी परिवार की अग्रणी भूमिका रही है। भोजपुरी भाषा अनेक देशों में बोली जाती है। भोजपुरी भाषा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है।सभी भोजपुरी भाषा भाषियों को एकजुट बोकारो के विकास में काम करने की आवश्यकता है।

भोजपुरी परिवार द्वारा किए गए कार्यों की सराहना

समारोह में उपस्थित पीएन पांडे, विवेक सिंह ने अपने संबोधन में भोजपुरी परिवार द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। सभी आगंतुकों का स्वागत प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष यूपी सिंह ने किया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बीबीएल श्रीवास्तव ने की। वही वार्षिक प्रतिवेदन भोजपुरी परिवार बोकारो के प्रधान महासचिव रविंद्र सिंह ने प्रस्तुत किया। जबकि संचालन पूर्णेन्दु सिंह व राजेश्वर सिंह ने संयुक्त रूप से किया। धन्यवाद ज्ञापन कार्यकारी अध्यक्ष संत कुमार सिंह ने प्रस्तुत किया। समारोह के दौरान भोजपुरी परिवार का वार्षिक प्रतिवेदन जिला प्रधान महासचिव रविंद्र सिंह ने प्रस्तुत किया। भोजपुरी समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान के लिए भोजपुरी परिवार के संरक्षक रत्न देव सिंह, मो. एम ए सिद्दीकी व स्वर्गीय गिरजा शंकर पांडे (बेरमो)एवं साहित्य के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए सुखनंदन सिंह ‘सदय’ को समारोह के दौरान शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

समारोह में ये थे मौजूद
मौके पर विशेष रूप से पी एन पांडे , संग्राम सिंह, ए के सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता, अवध बिहारी सिंह, अभिषेक सिंह, विनोद कुमार सिंहा , जयकुमार सिंह (पाली), रितु रानी सिंह, लाखन सिंह(बेरमो) ललन सिंह मुखिया(बेरमो), सत्येन्द्र ओझा (बेरमो), दिलीप सिंह, संतोष सिंह विधायक, धर्मेंद्र सिंह (दुगदा), रामजी सिंह, कमलेश राय, डीडी सिंह, मृगेंद्र प्रताप सिंह, द्वारिका मुन्ना, सुबेदार यादव , रामा शंकर सिंह, जयप्रकाश चौरसिया बृज बिहारी पांडे ,रोहित प्रकाश, जग बहादुर यादव, प्रभु दयाल सिंह, गायिका पम्मी शांडिल्य, सुबोध कुमार सिंह, अवधेश सिंह यादव, मनीष श्रीवास्तव, राम सिंहासन शर्मा,मुंजय पासवान, जयवीर सिंह, लालू सिंह कुशवाहा, राजदेव शर्मा व्यास, मुकुल ओझा, सुनिल सिंह, बबलू सिंह, अशोक सिंह, एके वर्मा, जेके सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *