BJP News: भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रमंडलीय सदस्यता अभियान को लेकर बैठक का आयोजन
BJP News: प्रदेश कार्यालय में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किशुन कुमार दास के नेतृत्व में सदस्यता अभियान को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।
न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
रांचीः प्रदेश कार्यालय में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किशुन कुमार दास के नेतृत्व में सदस्यता अभियान को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दास ने कहा कि झारखंड के सभी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को सशक्त और मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान के निमित्त एक महत्वपूर्ण दायित्व भी सौंपा गया है ताकि पूरे प्रदेश में अनुसूचित जाति मोर्चा सहित भाजपा का संगठन सशक्त और मजबूत हो। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश के सभी अधिकारियों, जिला अध्यक्षों, मंडल अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष और बूथ अध्यक्ष को भी सदस्यता अभियान के महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।