Bokaro News: कसमार में श्राद्धकर्म में शामिल हुए डुमरी जयराम महतोए कहा..उनके सुख.दुख में हमेशा साथ है खड़े

Bokaro News: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के अध्यक्ष व डुमरी विधायक जयराम महतो को कसमार पहुंचे।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Boksro : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के अध्यक्ष व डुमरी विधायक जयराम महतो को कसमार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मुरहुल गांव में जेलकेएम के कसमार प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत कुमार महतो की मां के श्राद्धकर्म में भी भाग लिया। उन्होंने प्रशांत महतो की मां की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। दौरा के क्रम में जयराम ने मुरहुलसूदी पंचायत में पद यात्रा की और लोगों से उनके घरों में जाकर भेंट की। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जयराम ने कहा कि वे उनके सुख.दुख में हमेशा साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड को सजाने संवारने की जिम्मेदारी हम सबों की है। एक नयी लड़ाई को मुकाम तक पहुंचाने की जरूरत है। दौरा के क्रम में खैराचातर में पार्टी के प्रखंड सचिव सौरभ कुमार जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने जयराम का स्वागत किया।मौके पर गोमिया की पार्टी प्रत्याशी रही पूजा महतोए डॉ बसंती मुर्मूए बोकारो जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार महतोए केंद्रीय संगठन मंत्री भुनेश्वर महतोए केंद्रीय महासचिव मनोहर महतोए शैलेश महतोए बबलू महतोए गोमिया प्रखंड अध्यक्ष बृजेश महतोए पेटरवार प्रखंड अध्यक्ष अरविंद कुमार महतोए मनोज महतोए नरेश महतोए नरेंद्र घांसीए सौरभ जयसवालए नितेश करमाली आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *