Bokaro News: चास नगर निगम व फुसरो नगर परिषद चुनाव के मतों की गिनती को लेकर विशेष यातायात व्यवस्था लागू, रूट में क्या गया बदलाव
Bokaro News: चास अनुमण्डल क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिका आम निर्वाचन – 2026 के मतों की गणना 27 फरवरी को चास स्थित बाजार समिति परिसर के वज्रगृह में संपन्न की जाएगी।
न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Bokaro: चास अनुमण्डल क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिका आम निर्वाचन – 2026 के मतों की गणना 27 फरवरी को चास स्थित बाजार समिति परिसर के वज्रगृह में संपन्न की जाएगी। मतगणना के दिन बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति की संभावना को देखते हुए विधि-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु अनुमंडल प्रशासन द्वारा विशेष यातायात प्रबंधन लागू किया गया है। गुरुवार को चास एसडीओ प्रांजल ढांडा एवं ट्रैफिक डीएसपी विद्या शंकर ने बताया कि यातायात व्यवस्था के अंतर्गत 27 फ़रवरी को प्रातः 6 बजे से मतगणना समाप्ति तक भारी एवं छोटी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं, ताकि आमजन को असुविधा न हो तथा मतगणना कार्य शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके। प्रशासन द्वारा आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें। यह आदेश 27 फरवरी को प्रातः 6 बजे से मतगणना समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।
भारी वाहन के लिए वैकल्पिक मार्ग
•धनबाद से आने तथा पुरुलिया एवं राँची जाने वाले भारी वाहनों का परिचालन तेलगड़िया मोड़–अमलाबाद–चन्दनकियारी–बरमसिया मार्ग से किया जाएगा।
•पुरुलिया से धनबाद जाने वाले भारी वाहनों का परिचालन मिर्धा चेकपोस्ट–पिण्ड्राजोरा–बरमसिया–चन्दनकियारी–अमलाबाद–तेलगड़िया मार्ग से होगा।
•राँची से धनबाद जाने वाले भारी वाहनों का परिचालन जैनामोड़–तुपकाडीह–भण्डारीदह–चन्द्रपुरा–टी-मोड़–लोहपिट्टी मार्ग से होगा।
•चन्दनकियारी से राँची जाने वाले भारी वाहनों का परिचालन जोधाडीह मोड़–तेलगड़िया–अमलाबाद–चन्दनकियारी–बरमसिया मार्ग से होगा।
•तेलगड़िया से राँची जाने वाले भारी वाहनों का परिचालन अमलाबाद–चन्दनकियारी–बरमसिया मार्ग से होगा।
छोटी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग
•धनबाद से पुरुलिया एवं राँची जाने वाले छोटे वाहनों का परिचालन तेलमच्चो पुल–सेक्टर-11–हवाई अड्डा–नया मोड़–उकरीद मोड़ मार्ग से होगा।
•पुरुलिया से धनबाद जाने वाले छोटे वाहनों का परिचालन आईटीआई मोड़–उकरीद मोड़–नया मोड़–हवाई अड्डा–सेक्टर-11–तेलमच्चो मार्ग से होगा।
•राँची से धनबाद जाने वाले छोटे वाहनों का परिचालन उकरीद मोड़–नया मोड़–हवाई अड्डा–सेक्टर-11–तेलमच्चो मार्ग से होगा।
•चन्दनकियारी से राँची जाने वाले छोटे वाहनों का परिचालन जोधाडीह मोड़–तेलमच्चो पुल–सेक्टर-11–हवाई अड्डा–नया मोड़–उकरीद मोड़ मार्ग से होगा।
•तेलगड़िया से राँची जाने वाले छोटे वाहनों का परिचालन तेलगड़िया मोड़–तेलमच्चो–सेक्टर-11–हवाई अड्डा–नया मोड़–उकरीद मोड़ मार्ग से होगा।
पूर्ण प्रतिबंधित रहेगा मार्ग
•जोधाडीह मोड़ से आईटीआई मोड़ तक एनएच-32 की दोनों लेन जोधाडीह मोड़ के पास पूर्णतः बंद रहेगी।
•आईटीआई मोड़ से जोधाडीह मोड़ तक एनएच-32 की दोनों लेन आईटीआई मोड़ के पास पूर्णतः बंद रहेगी।
