Bokaro News: नगर पालिका आम निर्वाचन नामांकन कार्य पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगा
Bokaro News: शब-ए-बारात के अवसर पर घोषित अवकाश के बावजूद भी नगर पालिका आम निर्वाचन नामांकन कार्य पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगा।
न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Bokaro: राज्य सरकार द्वारा बुधवार 4 फरवरी 2026 को शब-ए-बारात के अवसर पर घोषित अवकाश के बावजूद यह स्पष्ट किया जाता है कि नगर पालिका आम निर्वाचन–2026 की प्रक्रिया अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही संचालित की जाएगी। यह बातें जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने मंगलवार शाम कहीं। उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुरूप नगर निगम-पालिका मेयर/चेयरमैन एवं वार्ड सदस्य पद के लिए नामांकन प्रपत्रों का दाखिला एवं क्रय कार्य 4 फरवरी 2026 को भी सामान्य रूप से किया जाएगा।
संबंधित निर्वाची पदाधिकारी का कार्यालय रहेगा कार्यरत
उक्त तिथि को संबंधित निर्वाची पदाधिकारी का कार्यालय खुला रहेगा तथा उम्मीदवारों से संबंधित समस्त चुनावी कार्यवाही पूर्व निर्धारित समय एवं नियमों के अनुसार संपन्न की जाएगी।
