Bokaro News: आम आदमी पार्टी ने झारखंड विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबन्धन को समर्थन देने का लिया निर्णय
Bokaro News: आम आदमी पार्टी और झुग्गी-झोंपड़ी वासी सह फुटपाथ दुकानदार महासंघ की संयुक्त बैठक कर झारखंड विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबन्धन को समर्थन देने का निर्णय लिया गया।
न्यूज़ इंप्रेशन, संवाददाता
Bokaro: सोमवार यानी 18 नवंबर को आम आदमी पार्टी और झुग्गी-झोंपड़ी वासी सह फुटपाथ दुकानदार महासंघ की संयुक्त बैठक कर झारखंड विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबन्धन को समर्थन देने का निर्णय लिया गया। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर स्थानीय सिटी सेंटर सेक्टर चार कार्यालय में हुई बैठक में यह सर्वसम्मत निर्णय हुआ।
आप कार्यकर्ता इंडिया गठबन्धन को जीताने का करेंगे काम
बैठक में विचार रखते हुए आप के वरीय नेता सह झुग्गी-झोंपड़ी वासी सह फुटपाथ दुकानदार महासंघ के संरक्षक कुमार राकेश ने कहा कि बोकारो जिला सहित झारखंड के सभी सीटों पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता इंडिया गठबन्धन को जीताने का काम करेंगे। भाजपा के जुमलों के झांसे में इस बार जनता नहीं आने वाली है।
इंडिया गठबंधन प्रत्याशी को करेंगे समर्थन
आप के वरीय नेता विधान चंद्र राय ने कहा कि बोकारो विधानसभा में श्वेता सिंह, चंदनक्यारी में उमाकांत रजक, बेरमो में जयमंगल सिंह, गोमिया में योगेन्द्र महतो और डुमरी में बेबी देवी के पक्ष में आम आदमी पार्टी बोकारो जिला के कार्यकर्ता और समर्थक मतदान करेंगे।
बैठक में ये थे मौजूद
बैठक में अरविंद विकास, अशोक कुमार, गुलाम रसूल, राहुल कुमार बसु, आनंद मंडल, शंभुनाथ चौधरी, सतीश गुप्ता, उत्तम सिंह चौधरी, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, मुन्नाभाई, मनोज कुमार, राहुल शर्मा, सुमन सिंह, मिट्ठू सिंह, असगर अली, इजराइल अंसारी सहित अन्य उपस्थित थे।