Bokaro News: चंदनकियारी के तीरंदाजों का शानदार प्रदर्शन, 24 स्वर्ण पदक जीतकर बने जिला चैंपियन

Bokaro News: बोकारो तीरंदाजी संघ द्वारा आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता 2025 में चंदनकियारी स्थित खेल केंद्र के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 24 स्वर्ण पदक अपने नाम कर चंदनकियारी को चैंपियन का खिताब दिलाया।

 

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता 

Bokaro: बोकारो तीरंदाजी संघ द्वारा आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता 2025 में चंदनकियारी स्थित खेल केंद्र के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 24 स्वर्ण पदक अपने नाम कर चंदनकियारी को चैंपियन का खिताब दिलाया।

कंपाउंड गर्ल्स इवेंट में आरती कुमारी ने 9 स्वर्ण, कुमकुम कुमारी ने 9 रजत तथा राशी कुमारी ने 9 कांस्य पदक प्राप्त किए।

कंपाउंड बॉयज इवेंट में रुद्राक्ष पांडेय ने 6 स्वर्ण, विजय गोराई ने 3 स्वर्ण, विष्णु बाउरी ने 5 कांस्य तथा विक्रम सिंह ने 1 कांस्य पदक अर्जित किया।

रिकर्व बॉयज इवेंट में अनमोल उरांव ने 6 स्वर्ण और 3 रजत, शिवम भगत ने 1 रजत और 6 कांस्य, जबकि राहुल सूत्रधार ने 6 रजत और 3 कांस्य पदक जीते।

इंडियन राउंड बॉयज इवेंट में अमित बाउरी ने 4 रजत और 1 कांस्य पदक हासिल किया। खिलाड़ियों के इस शानदार प्रदर्शन पर जिला खेल पदाधिकारी, जिला खेल समन्वयक, तथा प्रशिक्षक हेमंत कुमार, मोहन कुमार और महेन्द्र करमाली ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *