Bokaro News: छठ महापर्व पर 27 व 28 अक्टूबर को सड़कों पर शाम व सुबह आठ घंटे के लिए भारी वाहनों के परिचालन पर रहेगा प्रतिबंध
Bokaro News: छठ महापर्व पर 27 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक और 28 अक्टूबर को भोर 3 बजे से सुबह 9 बजे तक मालवाहक भारी वाहनों का परिचालन पूर्णतः रहेगा बंद।
न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Bokaro: आगामी छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए चास अनुमंडल पदाधिकारी एवं ट्रैफिक डीएसपी की ओर से संयुक्त आदेश जारी किया है। आदेश के तहत छठ घाटों की ओर जाने वाले मुख्य मार्गों पर निर्धारित समयावधि में भारी वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। शहर के प्रमुख घाट- सोलागीडीह तालाब, गरगा पुल, गरगा डैम, सिटी पार्क, जगन्नाथ मंदिर आदि स्थानों पर 27 अक्टूबर को शाम में अस्ताचलगामी सूर्य एवं 28 अक्टूबर को प्रातः उदियमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारू आवागमन सुनिश्चित करने के लिए दिनांक 27 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक। 28 अक्टूबर को भोर 3 बजे से सुबह 9 बजे तक मालवाहक भारी वाहनों का परिचालन पूर्णतः बंद रहेगा। इसके अतिरिक्त, सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत पड़ने वाले सभी छठ घाटों के पहुंच पथ में बड़ी वाहनों का परिचालन अर्घ्य के समय बंद करना सुनिश्चित करेंगे।
इन प्रतिबंधित मार्गों पर परिचालन रहेगा वर्जित
– तेलमच्चो सेक्टर-11 मोड़ से सेक्टर-11 की ओर आने वाली भारी वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
– पुपुनकी टॉल प्लाजा से जोधाडीह मोड़, चास की ओर आने वाले भारी वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा तथा उन्हें पुपुनकी टॉल प्लाजा के पास रोका जायेगा।
– तेलगड़ीया मोड़ से जोधाडीह मोड़, चास की ओर आने वाले भारी वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा तथा उन्हें तेलगड़ीया मोड़ के पास रोका जायेगा।
– आई.टी.आई. मोड़ (फोरलेन) से जोधाडीह मोड़, धर्मशाला मोड़, पिण्ड्राजोरा एवं उकरीद मोड़ की ओर आने वाले भारी वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा तथा उन्हें आई.टी.आई. मोड़, फोरलेन के पास रोका जायेगा।
– पिण्ड्राजोरा चेक पोस्ट से आई.टी.आई. मोड़ की ओर आने वाले भारी वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा तथा उन्हें पिण्ड्राजोरा चेक पोस्ट के पास रोका जायेगा।
– बालीडीह से उकरीद मोड़ की ओर आने वाले भारी वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा तथा उन्हें बालीडीह टॉल प्लाजा के पास रोका जायेगा।
– बोकारो स्टील प्लांट एवं माराफारी की ओर से बालीडीह की ओर जाने वाले भारी वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा तथा उन्हें उकरीद मोड़ हाईवे के पास रोका जायेगा।
– स्टेशन मोड़ बालीडीह से बालीडीह टॉल प्लाजा की ओर जाने वाले छोटे वाहनों का परिचालन सड़क के दाहिने ओर से रहेगा।
– तेलगड़ीया मोड़ से जोधाडीह मोड़ की ओर जाने वाले छोटे वाहनों का परिचालन सड़क के दाहिने ओर से रहेगा।
