Bokaro News: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश गवई पर जूते फेंकने का बोकारो में जोरदार विरोध, निकाला कैंडल मार्च, दोषी को सजा देने की मांग
Bokaro News: बोकारो में विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पर फेके गए जूते का जोरदार विरोध करते हुए कैंडल मार्च निकाला, आरोपी को गिरफ्तार कर सजा देने की मांग बुलंद की गई।
न्यूज़ इंप्रेशन, संवाददाता
Bokaro: सुप्रीम कोर्टके मुख्य न्यायाधीश भूषण रामकृष्ण गवई पर कुछ दिन पहले जूता फेंकने वाले का घोर विरोध देश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार हो रहा है। बुधवार को यानी 15 अक्टूबर को बोकारो में भी विरोध व्यक्त किया गया। सेक्टर 4 गांधी चौक स्थित डॉ अंबेडकर प्रतिमा के नजदीक बोकारो परिवार की ओर से कैंडल मार्च निकाला गया। इस कैंडल मार्च की अध्यक्षता सेल एससी एसटी इम्पलाईज फेडरेशन बोकारो यूनिट के अध्यक्ष एमके अभिमन्यु ने की। कैंडल मार्च के दौरान सेक्टर 4 सिटी सेंटर में नुक्कड़ सभा की गई।
फास्ट ट्रैक कोर्ट के तहत जल्द से जल्द सजा दी जाए
वक्ताओं ने कहा कि मुख्य न्यायाधीश मान्यवर भूषण रामकृष्ण गवई के ऊपर जूता फेंकने वाले को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सजा दी जाए। साथ ही आइपीएस वाई पूरण कुमार को जाति सूचक शब्द कह कर एवं जातीय भेदभाव कर आत्महत्या के लिए उसकाने वाले सभी अधिकारियों को निलंबित किया जाए और गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। फास्ट ट्रैक कोर्ट के तहत जल्द से जल्द सजा दिया जाए। हरिओम वाल्मीकि को पीट-पीट कर हत्या करने वाले सभी लोगों को जेल में डाला जाए।
सम्मान हमारा जन्मसिद्ध अधिकार: भोलू पासवान
भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के ऊपर अभद्र टिप्पणी करने वाले एडवोकेट अनिल मिश्रा को गिरफ्तार किया जाए और उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। ऐसे व्यक्ति जो महापुरुषों के ऊपर टिप्पणी करते हैं, उन पर कड़ी नजर रखी जाए। चास नगर निगम के निवर्तमान मेयर भोलू पासवान ने कहा कि सम्मान हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है। यह हमसे कोई छीन नहीं सकता है। दोषियों के ऊपर कार्रवाई होनी चाहिए, अन्यथा निरंतर लड़ाई जारी रहेगी।
कैंडल मार्च में विभिन्न संगठनों ने लिया हिस्सा
कैंडल मार्च में बोकारो के विभिन्न संगठन के लोगों ने हिस्सा लिया। इनमें मुख्य रूप से लिए दलित संघर्ष मोर्चा, आल इण्डिया एससी-एसटी एण्ड ओबीसी कोर्डिनेशन काउंसिल बोकारो, अर्जक संघ, बसपा,भीम आर्मी, अखिल भारतीय संत गाडगे संस्थान, बाबा साहब प्रतिमा निर्माण समिति भीष्म बैठा, राजद के प्रदेश प्रवक्ता घनश्याम चौधरी, देवानंद राम, डीडी राम, मनोज पासवान, सरोज कुमार, अजय कुमार, ललन आनंदकर, अनिल कुमार, बाबला राम, प्रदीप रजक, राजकुमार, वीरेंद्र कुमार, रविंद्र महली, जगदीश छुरा संतोष कुमार इंदल पासवान, महेश पासवान, युगल चौधरी, राजेश चौधरी, सुनील कुमार, बसंत कुमार सुनील व कुमार रैना शाहिद अन्य लोगों ने हिस्सा लिया।