Bokaro News: स्वस्थ्य नारी, सशक्त परिवार अभियान 17 सितंबर से…धनबाद सांसद सदर अस्पताल से करेंगे शुभारंभ
Bokaro News: भारत सरकार द्वारा संचालित “स्वस्थ्य नारी, सशक्त परिवार अभियान” का उद्घाटन 17 सितंबर, 2025 को पूर्वाहन 11ः00 बजे से सदर अस्पताल के सभागार में धनबाद सांसद ढुल्लू महतो के द्वारा किया जाना प्रस्तावित।
न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Bokaro: मंगलवार को सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद ने जानकारी दी कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित “स्वस्थ्य नारी, सशक्त परिवार अभियान” का उद्घाटन 17 सितंबर, 2025 को पूर्वाहन 11ः00 बजे से सदर अस्पताल, बोकारो के सभागार में धनबाद सांसद ढुल्लू महतो के द्वारा किया जाना प्रस्तावित है। यह अभियान 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक चलाया जाएगा, जिसमें समुदाय स्तर पर विभिन्न प्रकार की सघन स्वास्थ्य स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य जांच किया जाएगा।
स्वस्थ्य नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत तिथिवार कार्यक्रम
-18 सितम्बर 2025 को टीकाकरण
-19 सितम्बर 2025 को गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग एवं उपचार*
-20 सितम्बर 2025 को मानसिक स्वास्थ्य की जांच
-21 सितम्बर 2025 को एनिमिया, राष्ट्रीय शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मासिक स्वच्छता सम्बन्धित जागरूकता।
-22 सितम्बर 2025 को एएनसी की जांच
-23 सितम्बर 2025 को सिकलसेल एनिमिया एवं ब्लड डोनेशन कार्यक्रम
-24 सितम्बर 2025 को टीबी के मरीजों की पहचान व उपचार
-25 सितम्बर 2025 को पोषण सम्बन्धित जागरूकता कार्यक्रम
-26 से 2 अक्टूबर 2025 तक को सभी का उपचार के साथ-साथ फालोअप कार्यक्रम किया जाना है।