Bokaro News: बोकारो न्यायालय परिसर में नवनिर्मित श्रम न्यायालय भवन का झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति ने किया उद्घाटन

Bokaro News: शनिवार को नवनिर्मित श्रम न्यायालय भवन का उद्घाटन झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान, न्यायमूर्ति आनंदा सेन, न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा, डीसी बोकारो अजय नाथ झा व एसपी हरविंदर सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

 

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro: बोकारो जिले में न्यायिक संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। शनिवार को नवनिर्मित श्रम न्यायालय भवन का उद्घाटन झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान, न्यायमूर्ति आनंदा सेन, न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा, डीसी बोकारो अजय नाथ झा व एसपी हरविंदर सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति में रक्तदान कर दिया प्रेरणादायी संदेश

डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी बोकारो व रेडक्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर लगाया गया। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री चौहान सहित अन्य ने रक्तदान किया। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति व न्यायमूर्ति झारखंड उच्च न्यायालय श्री सेन ने रक्तदान कर समाज को प्रेरणादायी संदेश दिया। शिविर में बड़ी संख्या में न्यायिक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, अधिवक्ता, समाजसेवी व रक्तदाता मौजूद थे। इससे पूर्व बोकारो न्यायालय परिसर में मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बार परिसर में ही सभी अतिथियों का स्वागत झारखंडी गीत-नृत्य व मांदर बजा कर किया गया।

बोकारो अधिवक्ता संघ के ई-लाइब्रेरी की शुरूआत

बोकारो जिला अधिवक्ता संघ परिसर में संचालित पुस्तकालय भवन में ई-लाइब्रेरी व लाइब्रेरी मैनेजमेंट सिस्टम का मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री चौहान ने उद्घाटन किया। बोकारो जिला अधिवक्ता संघ ई-लाइब्रेरी लॉच करनेवाला झारखंड का पहला बार बन गया है। संघ के सेंट्रल हॉल में स्वागत समारोह का आयोजन कर मुख्य न्यायाधीश का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ अध्यक्ष बासुदेव गोस्वामी ने की। मौके पर संघ के महासचिव दिनेश प्रसाद शर्मा, उपाध्यक्ष सुदेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष सोमनाथ शेखर, सहायक कोषाध्यक्ष राकेश कुमार झा, संयुक्त सचिव प्रशासन प्रदीप कुमार झा, संयुक्त सचिव पुस्तकालय अतुल कुमार रवानी, कार्यकारिणी सदस्य दामोदर कुमार, नवीन कुमार, रुपेश कुमार, विजय कुमार झा-2, प्रणेश कुमार सिंह, कामदेव पाठक, मृत्युन्जय मल्लिक, आयशा परवीन, विष्णुकान्त मिश्रा सहित पूर्व जेएसबीसी सदस्य एसएन राय, जेएसबीसी सदस्य मृत्युन्जय कुमार श्रीवास्तव, एल्डर कमेटी सदस्य एमएल ओझा, हरि प्रकाश सिंह, एसएमएस रहमान, सुरेश कुमार, रामबृक्ष महतो, अखिलेश कुमार सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *