Bokaro News: विकास गुप्ता को मिला अंतरराष्ट्रीय “नेल्सन मंडेला ह्यूमैनिटेरियन एक्सीलेंस“ सम्मान

Bokaro News: झारखंड के सामाजिक कार्यकर्ता विकास कुमार गुप्ता को अंतरराष्ट्रीय संस्था Uniearth Humanity and Peace Foundation द्वारा प्रतिष्ठित “Nelson Mandela Hmanitarian Excellence Recognition “ सम्मान से नवाजा गया है। झारखंड के बेटे ने वैश्विक मंच पर लहराया परोपकार और सेवा का परचम।

Bokaro/Bermo: झारखंड के सामाजिक कार्यकर्ता विकास कुमार गुप्ता को अंतरराष्ट्रीय संस्था Uniearth Humanity and Peace Foundation द्वारा प्रतिष्ठित “Nelson Mandela Hmanitarian Excellence Recognition “ सम्मान से नवाजा गया है। यह सम्मान उन्हें मानवता की सेवा, सामाजिक परिवर्तन, और शांति स्थापना जैसे कार्यों में उनके योगदान के लिए प्रदान किया गया।
नेल्सन मंडेला अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर प्रदान किया गया, जो दुनियाभर में शांति, करुणा और सामाजिक न्याय के प्रतीक नेल्सन मंडेला की स्मृति में मनाया जाता है। विकास गुप्ता पिछले कई वर्षों से ज़मीनी स्तर पर समाज सेवा में जुटे हैं। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, आपदा राहत, और डिजिटल साक्षरता जैसे क्षेत्रों में गरीबों और वंचितों के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। लॉकडाउन के समय विकास गुप्ता हमेशा सेवा में अग्रणी रहे हैं। वहीं दर्जनों बच्चों की हार्ट सर्जरी, बुजुर्गों को पेंशन राशन, ट्राईसाईकिल इत्यादि की मदद करवा कर एक कृतिमान बनाया है। विकास गुप्ता अभी तक हजारों लोगों की मदद कर चुके हैं और यह सेवा निरंतर जारी है। कोरोना महामारी के कठिन समय में जब देशभर में लोग संघर्ष कर रहे थे, उस दौर में विकास गुप्ता एक उम्मीद की किरण बनकर सामने आए। विकास गुप्ता ने कहा मुझे अंतर्राष्ट्रीय सम्मान मिलना गौरव की बात है, यह सम्मान मेरे लिए नहीं, बल्कि उन सभी लोगों के लिए है जो निस्वार्थ भाव से समाज के लिए काम करते हैं। नेल्सन मंडेला जैसे महापुरुष की प्रेरणा से हम और भी बेहतर समाज बना सकते हैं।“

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के खासे फैन हैं
सामाजिक कार्यकर्ता विकास कुमार गुप्ता सोनू सूद के खासे फैन है, विकास गुप्ता ने सोनू सूद की मदद से ऐसे दर्जनों लोगों को मदद कराया जिनकी आखरी उम्मीद सिर्फ सोनू सूद थे, सोनू सूद की मदद से बच्चों की हार्ट सर्जरी, इलाज, स्कूल की फीस, पढ़ने के लिए मोबाइल, स्कूल जाने के लिए साइकिल, की मदद करवाया। हर वर्ष वे सोनू सूद का जन्मदिन बड़े उत्साह और सेवा कार्यों के साथ मनाते हैं, और आज उन्हें “झारखंड का सोनू सूद“ भी कहा जाता है।

अंतरराष्ट्रीय पहचान और गौरव
विकास गुप्ता के अद्भुत कार्यों को भारत ही नहीं, विदेशों में भी सराहा गया है। हाल ही में इटली की प्रसिद्ध मैगजीन ’ La Stelle’ ने उनके कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित किया और उन्हें Sonu Sood of Jharkhand “ की उपाधि से सम्मानित किया।

गर्व का क्षण पूरे झारखंड के लिए
इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि के बाद पूरे राज्य में गर्व और खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से विकास गुप्ता को बधाइयों की झड़ी लगा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *