Bokaro News: इलेक्ट्रो स्टील कंपनी इजरी नदी में बहा रहा है गंदा पानी, ग्रामीणों ने किया जोरदार विरोध
Bokaro News: इलेक्ट्रो स्टील कंपनी द्वारा भैरव स्थान के पास इजरी नदी में फैक्ट्री का गंदा पानी बहाने पर किया विरोध, जिला प्रशासन ने गंदा पानी नहीं बहने का दिया था आदेश।
न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Bokaro : जिला प्रशासन के आदेश के बाद भी इलेक्ट्रो स्टील कंपनी द्वारा इजरी नदी में गंदा पानी बहाने का सिलसिला जारी है। बुधवार को चंदनकियारी प्रखंड के भैरव स्थान के पास इजरी नदी पर स्थानीय लोगों ने कंपनी का विरोध किया। कंपनी की मनमानी को लेकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना बीस सूत्री उपाध्यक्ष देवाशीष मंडल को दी।
स्थल पर पहुंचे बीस सूत्री उपाध्यक्ष
सूचना मिलने के बाद बीस सूत्री उपाध्यक्ष इजरी नदी पहुंचे। स्थानीय लोगों ने कहा कि इलेक्ट्रो स्टील कंपनी आए दिन फैक्ट्री का गंदा पानी इजरी नदी में बहा रही है। इसके चलते नदी प्रदूषित हो रहा है। साथ ही नदी में नहा रहे ग्रामीण चरम रोग से बीमार पड़ रहे है। उपाध्यक्ष ने कहा कि बोकारो उपायुक्त ने कंपनी को शक्त निर्देेश दिया है कि फैक्ट्री का गंदा पानी इजरी नदी में नही बहाए। प्रशासन के आदेश के बाद ऐसा करना कंपनी की मनमानी को दर्शाता है।बुधवार को कंपनी ने इजरी नदी में गंदा पानी बहाकर जिला प्रशासन को चुनौती दी है। उन्होंने जिला प्रशासन से इजरी नदी पर गंदा पानी बहाने वाली कंपनी पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। कहा कि इलेक्ट्रो स्टील कंपनी वेदांता सियालजोड़ी ने इजरी नदी पर गंदा पानी बहाकर प्रदूषित कर रही है।
नदी का पानी पीकर पड रहे बीमार
घुसाए कई ग्रामीणों का कहना है कि नदी का पानी पीकर बीमार पड़ रहे है। आंख, कान और शरीर पर खुजली हो रही है, इसलिए कंपनी के विरूद्ध मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। जिला प्रशासन तुरंत एक्शन नहीं लेती है तो हमलोग पुरजोर विरोध करेंगे। मौके पर चिनीवास ठाकुर, दिलीप माहथा, विनोद कर्मकार, फुचा कर्मकार, दशरथ राय, प्रीतम ठाकुर, सब्बीर अंसारी, गुरुपद मंडल सहित अन्य मौजूद थे।