Bokaro News: अमित बने सीआरपीएफ परिचालन क्षेत्र बोकारो रेंज के डीआइजी
Bokaro News: अमित कुमार सिंह (पीएमजी) ने पुलिस उप महानिरीक्षक परिचालन क्षेत्र बोकारो सीआरपीएफ का पदभार शुक्रवार को ग्रहण किया।
न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Bokaro : अमित कुमार सिंह (पीएमजी) ने पुलिस उप महानिरीक्षक परिचालन क्षेत्र बोकारो सीआरपीएफ का पदभार शुक्रवार को ग्रहण किया। श्री सिंह को उप कमांडेंट विनोद कुमार यादव व रेंज कार्यालय के अन्य जवानों ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। श्री सिंह इससे पहले समूह केंद्र सीआरपीएफ अमेठी (उतर प्रदेश) में तैनात थे। साथ ही भारत के विभिन्न उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र, इंसर्जेंट व नक्सल प्रभावित क्षेत्र में अपना उत्कृष्ट सेवा दे चुके है। मैसूर विश्वविद्यालय से स्नातक करने के बाद 29 फरवरी 1996 को सीआरपीएफ में सीधे राजपत्रित अधिकारी के रूप में नियुक्त हुए। सेवा के दौरान वर्ष 2015 में उत्कृष्ट कार्य के लिए भारत सरकार द्वारा गैलेंट्री मैडल (पीएमजी) द्वारा नवाजा गया। 29 वर्षो के सेवाकाल में श्री सिंह को उत्कृष्ट कार्यों के लिए कई विभिन्न पदक, प्रसस्ति पत्र व अलंकरण से नवाजा गया है।