Bokaro News: बोकारो के चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पुपुनकी में कार की चपेट में आने से धनबाद के युवक की मौत
Bokaro News: बोकारो के चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पुपुनकी में बुधवार की सड़क हादसे में धनबाद सुदामडीह स्थित न्यू सवॉरडीह निवासी (33 वर्ष ) गोविंद रवानी की मौत हो गयी।
न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Bokaro: बोकारो के चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पुपुनकी में बुधवार की सुबह सड़क हादसे में धनबाद सुदामडीह स्थित न्यू सवॉरडीह निवासी (33 वर्ष ) गोविंद रवानी की मौके पर मौत हो गयी। मृतक चास थाना क्षेत्र के बाईपास में प्लासटो आयरन नामक कंपनी में एकाउंटेंट का काम करता था। कंपनी दफ्तर के पास ही कमरा लेकर रहता था। छुट्टी खत्म होने के बाद अपने घर धनबाद से बुधवार को बाइक से काम पर लौट रहा था।
मृतक घर का होनहार था लड़का
इस बीच घटना धनबाद टाटा हाईवे में थाना अंतर्गत पुपुनकी में सुबह लगभग चार बजे चास से धनबाद की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही इस मामले में हिट एंड रन की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतक घर का होनहार लड़का था। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर हालत खराब है। अधिवक्ता अतुल रवानी ने घटना में प्रभावित परिवार को जिला प्रशासन से मुआवजा व नियोजन देने की मांग की है।