Bokaro news: ईद उल जुहा को यातायात में किया गया है बदलाव, सुबह 6 बजे से दिन के 10 बजे तक रहेगा प्रभावी 

Bokaro news: ईद उल जुहा (बकरीद) का पर्व मनाया जाएगा। यातायात व्यवस्था के सुगम एवम व्यवस्थित रूप से संचालन एवं विधि व्यवस्था संधारण के दृष्टिकोण से यातायात में बदलाव किए गए हैं।

 

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro : ईद उल जुहा (बकरीद) का पर्व मनाया जाएगा। यातायात व्यवस्था के सुगम एवम व्यवस्थित रूप से संचालन एवं विधि व्यवस्था संधारण के दृष्टिकोण से यातायात में बदलाव किए गए हैं। यह आदेश 7 जून को सुबह 6 बजे से दिन के 10 बजे तक के लिए प्रभावी रहेगी। पेटरवार से बोकारो शहर की ओर आने वाली भारी वाहनों को बालीडीह टोल प्लाजा एवं स्टेशन मोड बालीडीह के पास रोका जाएगा। इसी प्रकार आईटीआई मोड़ से बालीडीह की ओर आने वाले भारी वाहनों को तेलीडीह मोड हाईवे एवं उकरीद मोड़ के पास रोका जाएगा। नया मोड़ से बालीडीह की ओर आने वाले भारी वाहनों को उकरीद मोड़ पर रोका जाएगा। इस बाबत सभी थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत वाहनों को निर्धारित समय एवं स्थल पर रोकने को सुनिश्चित करने का आदेश पुलिस उपाधीक्षक, यातायात की ओर से दी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *