Bokaro Naxal Nerws: पुलिस नक्सल मुठभेड़ में जख्मी नक्सली दयानंद बोकारो जनरल अस्पताल में इलाजरत
Bokaro Naxal Nerws:ललपनिया थाना क्षेत्र के लुगू पहाड़ी तलहटी में पुलिस नक्सल मुठभेड़ में घायल एक नक्सली दयानंद बोकारो जेनरल अस्पताल में है भर्ती कराया गया है। वहीं, एक संदिग्ध महिला नक्सली अनीता को बेरमो पुलिस ने ली है हिरासत में।
न्यूज इंप्रेशन, संवादाता
Bokaro: बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड अंतगर्त ललपनिया थाना क्षेत्र के लुगू पहाड़ी तलहटी में पुलिस नक्सल मुठभेड़ में घायल नक्सली दयानंद को बोकारो जेनरल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ में आठ हार्डकोर नक्सलियों के मारे जाने के बाद फोर्स ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। जिसमें दयानंद को गिरफ्तार किया गया। वह फोर्स की गोली लगने की वजह से घयल हो गया था। उसे तत्काल बीजीएच में भारी सुरक्षा के बीच इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। उसके शरीर से गोली निकाल दी गई है। वह फिलहाल खतरे से बाहर है। घायल नक्सली बिहार के जमुई का निवासी है। मारे गए इनामी नक्सली अरविंद यादव दस्ते का सक्रिय सदस्य है। अरविंद के साथ सेंट्रल कमेटी मेंबर प्रयाग दा से मिलने आया था। कोयलांचल डीआईजी सुरेंद्र झा ने इसकी पुष्टि की है। वहीं, सर्च ऑपरेशन के दौरान एक संदिग्ध महिला को भी बेरमो पुलिस ने हिरासत में ली है। वो मामूली रूप से जख्मी है। पुलिस को संभावना है कि वह दुमका मूल की हार्डकोर नक्सली अनीता मांझी है, जिसका सत्यापन किया जा रहा है।