Bokaro National Panchayati Raj Day : राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर स्वच्छ, स्वास्थ्य महिला एवं बाल मैत्री पर कार्यक्रम का आयोजन 

Bokaro National Panchayati Raj Day : राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर स्वच्छ, स्वास्थ्य महिला एवं बाल मैत्री पर कार्यक्रम का आयोजन

 

Bokaro National Panchayati Raj Day : राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस सप्ताह के पहले दिन बोकारो जिले के कसमार प्रखंड के सभी पंचायतों में हमारा पंचायत स्वच्छ, स्वस्थ्य महिला एवं मैत्री के थीम पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 24 अप्रैल को आत्मनिर्भर, बुनियादी ढांचा व सुशासित ग्राम पंचायत पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

 

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro: राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस सप्ताह के पहले दिन शुक्रवार को बोकारो जिले के कसमार प्रखंड के सभी पंचायतों में हमारा पंचायत स्वच्छ, स्वस्थ्य महिला एवं मैत्री के थीम पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह स्कूली बच्चों के द्वारा प्रभातफेरी निकाली गई। इसके बाद स्वच्छ, स्वास्थ्य महिला एवं बाल मैत्री ग्राम पंचायत शपथ ग्रहण कराया गया। स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।

बच्चों के बीच खेल का आयोजन

बच्चों के बीच अलग-अलग खेल का भी आयोजन हुआ। दुर्गापुर पंचायत के डुंडाडीह स्कूल में बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। उसके बाद पंचायत भवन के आस-पास सफाई की गई। इसी तरह खैरचातर, मंजूरा, कसमार, टांगटोना, मधुकरपुर, मुरहूलसूदी, हिसीम, गर्री, पोंडा, दांतू सोनपुरा, पंचायत में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया

बता दें कि हर वर्ष 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जाता है। 21 से 24 अप्रैल तक अलग-अलग दिनों में सतत् विकास लक्ष्य के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। 22 अप्रैल को सुशासित ग्राम पंचायत-ग्राम पंचायत की योजना एवं हिसाब-हर घर के पास, 23 अप्रैल को हरा, स्वच्छ जल प्रचूर एवं जल संपन्न ग्राम पंचायत एवं 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के दिन आत्मनिर्भर, बुनियादी ढांचा व सुशासित ग्राम पंचायत पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि, महिला समूह की सदस्य,पंचायत स्तर के विद्यालय के शिक्षक आंगनबाड़ी कर्मी, स्वास्थ्य सहिया, जल सहिया, समाजसेवी सहित आमजनों की सहभागिता सुनिश्चित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *