Bokaro Ganyayman Smaj News: हिटलर सिंह ने कहा–जीएसएस देश के विभिन्न राज्यों में गरीबों व वंचितों को मुख्य धारा में जोड़ने का कर रहा प्रयास, संगठन को और सशक्त बनाने की जरूरी 

Bokaro Ganyayman Smaj News: गण्यमान्य समाज संगठन के बैनर तले 15 फरवरी की देर शाम बोकारो शहर के सेक्टर 8सी में सभा आयोजन किया गया।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Bokaro: गण्यमान्य समाज संगठन के बैनर तले 15 फरवरी की देर शाम बोकारो शहर के सेक्टर 8सी में सभा आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में कोयला मंत्रालय, भारत सरकार के अवर सचिव हिटलर सिंह मौजूद थे।
सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अवर सचिव हिटलर सिंह ने कहा जीएसएस देश के विभिन्न राज्यों में गरीबों, वंचितों व असहाय वर्गो को हर स्तर पर सहयोग करते हुए मुख्य धारा में जोड़ने का प्रयास कर रहा है। यह संगठन समाज व देश हित में मुख्य धारा से अलग हाशिये में पड़े वंचित तबके को शिक्षा, रोजगार व महिला बाल विकास स्वरोजगार के माध्यम से सशक्त करने के लिए अग्रसर है। अवर सचिव ने कहा कि देशस्तर पर संगठन को और विस्तार व मजबूती प्रदान करने की जरूरत है। संगठन को जितना सशक्त होना चाहिए नहीं हो पाया है। इसलिए एकजुटता व उमंग के साथ नई दिशा देने की जरूरत है।

कई राज्यों में जीएसएस हो रहा है संचालित
सभा की अध्यक्षता करते हुए संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मदन मोहन महतो ने कहा कि जीएसएस भारत के उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, हरियाणा, पंजाब व छत्तीसगढ़ में सुचारू रूप से संचालित हो रहा है। किसानों व मजदूरों के बीच शिक्षा के माध्यम से सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक, बौद्धिक व आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए प्रयासरत है। अंधविश्वास, पाखंडवाद व रूढ़िवादी परंपरा के खिलाफ जागरूकता लाने के लिए नियमित प्रयास किया जा रहा है।
सभी जिलों में संगठन विस्तार का निर्णय
सम्मेलन में सर्वसम्मति से सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। सभी जिलों में संगठन का विस्तार प्रखंड, पंचायत व मोहल्ले स्तर तक करने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से जयप्रकाश महतो, संजय शान, राजू कुशवाहा, संतोष कुमार महतो, उमेश कुमार महतो, सुरेश कुमार महतो, भारत कुमार भारती, राजकुमार प्रसाद, विष्णु प्रसाद, दशरथ महतो, विजय कुमार महतो, सुरेश प्रसाद महतो, रमेश कुमार, दशरथ महतो, भरत किशोर महता,े नंद किशोर महतो, राजेंद्र महतो, श्याम प्रसाद महतो, संतोष कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, भगवान सिंह, अवधेश कुमार सिंह, राजू महतो, ऋषिकेश कुमार, अगम महतो सहित अन्य मौजूद मुख्य को संगठन के सदस्यों ने गुलदस्ता व शाल ओढाकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *