Bokaro Crime News: छठ महापर्व के दूसरे अर्घ्य की सुबह माराफारी में दो घंटे में चोरों ने साफ कर दी सात लाख की संपत्ति, गृहस्वामी सपरिवार थे छठ घाट पर
Bokaro Crime News: बोकारो के माराफारी थाना क्षेत्र के झोपडी कॉलोनी टीओपी मोड के समीप चोरों ने मंगलवार की सुबह बंद आवास का ताला तोडकर चोरी की घटना को अंजाम दिया।
न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Bokaro: बोकारो के माराफारी थाना क्षेत्र के झोपडी कॉलोनी टीओपी मोड के समीप चोरों ने मंगलवार की सुबह बंद आवास का ताला तोडकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। सात लाख से अधिक के सोना-चांदी के गहने, नकदी सहित कई कीमती सामान व कपडे की चोरी कर फरार हो गये। चोरी की घटना मंगलवार सुबह साढे पांच से साढे सात बजे के बीच में हो गयी। घटना का खुलासा तब हुआ, जब गृहस्वामी नवल साह छठ मनाकर रितुडीह घाट से वापस घर लौटे। आवास के मुख्य द्वार पर लगा ताला टूटा पाया। घर में प्रवेश करते ही सपरिवार हक्का-बक्का रह गये। आलमीरा का ताला टूटा था। उसमें रखे सोने चांदी के जेवरात सहित नकदी और कई अन्य सामान गायब थे। घटना की जानकारी मिलने पर माराफारी पुलिस पहुंची। दिन भर में माराफारी पुलिस चोरों को खोज तक नहीं पायी है। गृहस्वामी नवल साह ने बताया कि मंगलवार को सुबह साढे पांच बजे छठ घाट रितुडीह तालाब गये थे। घाट पर दो घंटे तक सपरिवार रहे। इसके बाद घर वापस साढे सात बजे लौटे। मुख्य द्वार पर ताला टूटा था। अंदर प्रवेश करने पर अलमीरा का ताला टूटा था। चोरों ने गला का हार सोने का 10 ग्राम, कान का सेट सोने का आठ ग्राम, मांग टीका सोने का 7.5 ग्राम, नथिया सोने का 9.5 ग्राम, बच्ची का कान का हीरा का सेट 2.5 ग्राम, चांदी का पायल 400 ग्राम, चांदी का पायल 200 ग्राम, अन्य सोना व चांदी का गहना 10 ग्राम के साथ-साथ नकदी कई कीमती सामान भी चोरी कर ले गये।
चीरा चास थाना के प्राप्ति स्टेट में चोरी
चीरा चास थाना में क्षेत्र के प्राप्ति स्टेट निवासी वकीलकांत मिश्रा ने एक आवेदन दिया है। आवेदन में कहा है गया है कि सोमवार की सुबह घर के पीछे वाले ग्रील को तोडकर खिडकी से चोर घर में घुसे। अंदर से दरवाजा बंद कर सोने-चांदी के जेवरात सहित कीमती कपडे की चोरी कर ली। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी चंदन दूबे ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास लगे सीसीटीवी को खंघालना गया। सीसीटीवी में साफ नजर आ रहा हुआ कि चोरी की घटना को अंजाम देखकर कुछ चोर प्राप्ति एस्टेट के मुख्य गेट से निकल पड़े। सीसीटीवी में स्पष्ट नजर आ रहा है कि सभी छोड़ हाफ पैंट में थे और उनके चेहरे पर नकाब था।किए की आवाज सुनकर चोर दुम दबाकर भागते नजर आ रहे है। थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोर गिरफ्त में होंगे। जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात चोरों ने चीरा चास के कुंज बिहार में चोरी की घटना का अंजाम दिया था।
