Bokaro Crime News: कांग्रेस नेत्री के आवास में ताला तोड़कर चोरी, नेत्र बेटी के यहां गई है दिल्ली, पति गए थे सेक्टर 4 भाई के यहां खाना खाने
Bokaro Crime News: बीएस सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर 3डी (आवास संख्या 595) स्थित कांग्रेस नेत्री रीता सिंह (झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष) के बंद आवास को रविवार की शाम को चोरों ने निशाना बनाया, कांग्रेस नेत्री बेटी के यहां गई है दिल्ली।
न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता,
Bokaro: बोकारो के बीएस सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर तीन डी (आवास संख्या 595) स्थित कांग्रेस नेत्री रीता सिंह (झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष) के बंद आवास को रविवार की शाम को चोरों ने निशाना बनाया. ताला तोड़कर जेवरात सहित नगदी लेकर चंपत हो गए. श्रीमती सिंह के पति उपेंद्र सिंह आवास में ताला बंद करके सेक्टर 4 अपने भाई के यहां खाना खाने गए थे. वापस लौटने पर ताला टूटा पाया. इसके बाद चोरी की घटना का पता चला. घटना साढ़े आठ बजे घाटी. घटना की जानकारी मिलने पर इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास घटनास्थल पर पहुंचे. मामले की जानकारी ली. फिलहाल चोरी गए जेवरात और नकदी की जानकारी ली जा रही है.
अंदर प्रवेश करने पर अलमीरा का लॉक टूटा था
जानकारी के अनुसार रीता सिंह दिल्ली स्थित अपनी पुत्री के यहां गई हुई है, जबकि पति उपेंद्र सिंह बोकारो में ही रह रहे हैं. रोजाना की तरह सेक्टर 4 में रहने वाले अपने भाई के यहां शाम को 7:15 बजे के आसपास खाना खाने गए थे. रात 8:45 बजे के आसपास घर वापस लौटने पर मुख्य दरवाजा पर लगे ताला को टूटा पाया. अंदर प्रवेश करने पर अलमीरा का लॉक टूटा था. सारे सामान बिखरे पड़े थे. एक घंटे के अंदर चोरों ने घर में उथल-पुथल मचा दिया. फिलहाल श्री सिंह अपनी पत्नी रीता सिंह से अलमीरा में रखें जेवरात व नगदी के बारे में जानकारी ले रहे थे, ताकि प्राथमिक की दर्ज कराई जा सके. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है.
सीसीटीवी फुटेज की आधार पर संदिग्ध की तलाश की जा रही
सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही जांच शुरू कर दी गई है. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की आधार पर संदिग्ध की तलाश की जा रही है. चोर को जल्दी पकड़ लिया जाएगा.
