Bokaro Crime News: टाइल्स मिस्री पंकज की हत्या, झरिया में मिला शव, जिसके घर कर रहा था काम, उसी ने कर दी हत्या 

Bokaro Crime News: बोकारो के चीराचास थाना क्षेत्र के वार्ड सात निवासी 36 वर्षीय मार्बल मिस्त्री पंकज महतो की रविवार की देर रात हत्या कर दी गयी।

 

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro: बोकारो के चीराचास थाना क्षेत्र के वार्ड सात निवासी 36 वर्षीय मार्बल मिस्त्री पंकज महतो की रविवार की देर रात हत्या कर दी गयी। मृतक के परिजनों के अनुसार पंकज चास शांति नगर स्थित हर्ष कर्मकार के घर में काम करने गया था। घर वापस नहीं आया लौटा। रात को हर्ष कर्मकार मृतक पंकज की पत्नी को उसका कपड़ा, मोबाइल व गाड़ी पहुंचा दिया। बताया कि पंकज अपना समान छोड़कर कहीं चला गया है। पंकज की पत्नी को हर्ष जबरजस्ती चीरा चास थाना ले गया। आवेदन दिलाया कि उसका पति बिना बताया कहीं चला गया है। हर्ष के घर में अपना समान छोड़ दिया था। उसको हर्ष हमलोगों को लाकर दे दिया है। 

परिजनों ने संबंधित थाना में घटना की सूचना दी

जब पंकज रात भर घर नहीं आया तो मृतक के परिजन शांति नगर हर्ष का घर पहुंचे। देखा कि हर्ष की गाड़ी व आंगन में कई जगहों पर खून गिरा हुआ है। सबूत छुपाने के उद्वेश्य से हर्ष खून को धो रहा था। अपने वाहन के डिक्की के फर्श को जलाकर सबूत मिटाने का प्रयास कर रहा है। उसके बाद मृतक के परिजनों ने संबंधित थाना में घटना की सूचना दी। चीराचास थाना प्रभारी पुष्पराज कुमार दल बल के साथ शांति नगर पहुंचे मामले की छानबीन शुरू कर दी। मृतक पंकज के परिजन ने हर्ष कर्मकार व उसकी मां मीनू कर्मकार पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

 हर्ष व मां को जमकर की पिटाई की भीड़ ने

पुलिस हर्ष के घर पहुंची। पूछताछ के बाद हर्ष कर्मकार को थाना ले जाने के लिए उसके घर निकली, तो पुलिस के सामने आक्रोशित भीड़ ने हर्ष पर हमला कर दिया। लोगो ने हर्ष की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस बीच बचाव के बाद उसको थाना ले गयी। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने हर्ष के घर में तोड़फोड़ किया। गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। स्थानीय लोग व पुलिस के समझाने के बाद आसपास के लोग माने।

मृतक के परिजन व स्थानीय लोग झरिया पहुंचे

झरिया में मिला पंकज का शव

झरिया के बोरागढ़ ओपी क्षेत्र के सुरेंद्र कॉलोनी ग्राउंड के पास लहूलुहान हालत में सोमवार को पंकज का शव मिला। सूचना चीराचास पुलिस को मिली। जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन व स्थानीय लोग झरिया पहुंचे। शव की पहचान कर पुष्टि की। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *