Bokaro Crime News: नाबालिग से गैंगरेप के आरोप में तीन गिरफ्तार, गांव की एक महिला को भी आरोपियों का सहयोग करने के मामले में किया गया गिरफ्तार

Bokaro Crime News: बोकारो कसमार थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से गैंगरेप के आरोप में कसमार पुलिस ने पेटरवार थाना क्षेत्र के उत्तासारा गांव से महिला समेत चार लोगों को मंगलवार को किया गिरफ्तार। गांव की एक महिला ने आरोपियों के साथ भेजा था नाबालिग को।

 

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro: बोकारो कसमार थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से गैंगरेप के आरोप में कसमार पुलिस ने पेटरवार थाना क्षेत्र के उत्तासारा गांव से तीन लोगों को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। साथ ही गैंगरेप के सहयोगी एक महिला को भी पुलिस ने पकडा है। तीनों युवकों व एक महिला से पूछताछ के बाद कसमार पुलिस ने बुधवार को सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में पेटरवार थाना क्षेत्र के सफीक अंसारी (26 वर्ष), रंजीत तुरी (19 वर्ष) व राहुल तुरी (18 वर्ष) शामिल है। जबकि गैंगरेप के आरोपियों की सहयोगी कुसुम कुमारी को भी गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने बुधवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों को जानकारी दी।

पोक्सो एक्ट के तहत किया गया मामला दर्ज  

एसपी ने बताया कि कसमार थाना क्षेत्र से सोमवार को एक 14 वर्षीय नाबालिग के गायब होने की सूचना मिली। इस संबंध में नाबालिग की माता ने कसमार थाना में 28 अक्तूबर को एक प्राथमिकी दर्ज करायी थी। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए एक टीम का गठन किया गया। पुलिस ने जांच-पडताल शुरू की। इस दौरान पता चला कि बरइकला छठ घाट से संध्या 6 बजे नाबालिग को देखा गया। नाबालिग के गांव की रहनेवाली कुसुम कुमारी ने बताया कि छठ घाट से तीन लडकों के साथ नाबालिग को बाइक से कहीं भेज दिया है। नाबालिग को तीनों लडके दांतू रोड के समीप एक सुनसान स्थान पर ले गये। जहां गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद नाबालिग को बाइक पर बैठा नाबालिग के गांव छोड कर फरार हो गये।

महिला कुसुम की भूमिका की हो रही जांच 

एसपी सिंह ने कहा कि गिरफ्तार युवकों ने घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस महिला कुसुम कुमारी की भूमिका की जांच में जुट गयी है। महिला ने नाबालिग को युवकों के साथ क्यों भेजा, भेजने का मकसद क्या था। इसकी जांच की जा रही है। छापेमारी दल में जरीडीह इंस्पेक्टर शैलेश सिंह, कसमार थाना प्रभारी भजन लाल महतो, पुअनि कुंदन कुमार, पुअनि हिमांशु शेखर, पुअनि सुंदर हेम्ब्रम, पेटरवार थाना प्रभारी पुअनि राजू मुंडा, पुअनि सुनील कुमकार, आरक्षी रामेश्वर महतो, मासूम रजा रिजवी, प्रदीप कुमार शर्मा, अशोक पूर्ति शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *