Bokaro Crime News: महिला की संदेहास्पद मौत, मृतका के पिता ने लगाया ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार 

Bokaro Crime News: बोकारो के बालीडीह थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर स्थित ससुराल में रविवार 27 वर्षीय पूनम ठाकुर की संदेहास्पद स्थिति में शव बरामद किया गया।

 

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता 

Bokaro: बोकारो के बालीडीह थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर स्थित ससुराल में रविवार 27 वर्षीय पूनम ठाकुर की संदेहास्पद स्थिति में शव बरामद किया गया। मृतका के पिता पुरुलिया निवासी सपन मिश्रा के लिखित शिकायत पर बालीडीह पुलिस ने दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। इसमें पति मृत्युंजय ठाकुर, ससुर प्रकाश ठाकुर, सास आरती देवी को आरोपी बनाया गया है। बालीडीह इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्ट्या मामला घरेलू हिंसा का है। जहरीला पदार्थ पीने से मृतका की मौत संभावित प्रतीत होती है। मृतका ने प्रताड़ना से तंग आकर खुद जहरीला पदार्थ पिया या आरोपियों ने जबरन पिला दिया है। दोनों ही स्थिति दहेज हत्या के दायरे में आती है।

दहेज हत्या का आरोप लगाया

मामले में दहेज हत्या का आरोप लगाया गया है। जिसे आधार बनाते हुए त्वरित कार्रवाई कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य दो आरोपियों पर जांच जारी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पिता स्वप्न मिश्रा ने कहा कि 21 जून 19 को उन्होंने यथासंभव दान दहेज देकर बेटी की धूम धाम से शादी की थी।

पांच व ढाई वर्ष के दो संतान है

शादी के छह माह बाद से ही अतिरिक्त दहेज के लिए ससुराल में प्रताड़ना शुरू कर दी गई। पति समेत तीनों आरोपी उसके साथ बेरहमी से मारपीट करते रहे। बीच-बीच में बेटी से जानकारी मिलने पर सामाजिक प्रयास से मामले को सुलझाता रहा।परंतु आरोपियों का पूनम के प्रति प्रताड़ना का इरादा नहीं बदला। अंतत उन्होंने उसे मौत के घाट उतार दिया। बेटी के गृहस्थ जीवन में पांच व ढाई वर्ष के दो संतान है। पुलिस गंभीरता से मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *