Bokaro Crime News: पुलिस के साथ मारपीट मामले में चास मु. थाना में प्राथमिकी दर्ज, गिरफ्तार नौ आरोपी को भेजा गया जेल
Bokaro Crime News: चास मु. थाना में भुक्तभोगी पुलिस अधिकारी ने देर रात दर्ज कराया मामला, दर्ज मामले में एक पक्ष के छह नामजद सहित 20 से 25 अज्ञात पर केस, दूसरे पक्ष के 12 नामजद सहित 10 से 15 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज।
न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Bokaro: बोकारो के चास मु. थाना क्षेत्र में थाना के समीप एक जमीन विवाद में शुक्रवार को दो पक्ष (लाल गोराई व हीरालाल शर्मा) के बीच जमकर मारपीट की घटना हुईं थी। बीच बचाव करने पहुचे चास मु. थाना के सब-इंस्पेक्टर मो मकसूद अहमद के साथ दोनों पक्षों ने मारपीट की। साथ ही वर्दी भी फाड दी। इस मामले में शुक्रवार देर रात तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया।
समझाने पर उग्र होकर मारपीट की गई
पूरी प्रक्रिया करने के बाद शनिवार को सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में चास जेल भेज दिया गया। इस मामले में एसआइ मो मकसूद ने चास मु. थाना में शुक्रवार की देर रात को दोनों पक्ष पर प्राथमिकी दर्ज कराया है। दर्ज मामले में कहा है कि जमीन विवाद में दोनों पक्ष मारपीट कर रहे थे। सूचना मिलने पर मैं पहुंचा और समझाने का प्रयास किया। इसके बाद एक पक्ष ने मुझ पर हमला कर दिया। मेरे साथ मारपीट की। मेरा वर्दी का स्टार लगाने का लूपी व वर्दी फाड दिया। छीन कर मोबाइल तोड दिया। सरकारी काम में बाधा पहुंचाया गया। समझाने पर उग्र होकर मारपीट की गई।
सडक किनारे पड़े पत्थर व ईट फेक कर मारने लगे
मो मकसूद ने कहा कि मैं भाग कर थाना में पहुंचा। थाना से निकलते अन्य पुलिस कर्मियों को देखकर एक पक्ष के सभी लोग भाग गये। जबकि दूसरे पक्ष के लोग गाली-गलौज करते उग्र होकर पुलिस पर हमला करने दौडा। सडक किनारे पड़े पत्थर व ईट फेक कर मारने लगे। इसके बाद वरीय पुलिस अधिकारियों को सूचित किया गया। मो मकसूद ने एक पक्ष के अशोक शर्मा, हीरा लाल शर्मा, रमेश शर्मा, विशाल शर्मा, राहुल शर्मा, संजीव कुमार शर्मा सहित 20 से 25 लोग के साथ, दूसरे पक्ष के लाल प्रसाद गोराई, अवधेश गोराई, पशुपति गोराई, सुबोध गोराई, कानन रजक, मीठू रजक, बिटू रजक, चक्रधर रजक, कबीर रजक, रंगलाल गोराई, चंद्रशेखर महतो, अमित महतो सहित 10 से 15 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज करायी है।