Bokaro Crime News: चीरा चास में चोरों ने दिन दहाडे सुबह आठ बजे चोरी की घटना को दिया अंजाम, करीब 12 लाख की संपत्ति लेकर हो गए फरार
Bokaro Crime News: शनिवार को बोकारो एसपी क्राइम मीटिंग की तैयारी में लगे थे। इधर चोरों का समूह चीरा चास थाना क्षेत्र में दिन दहाडे चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। घटना चीरा चास बसंधुरा कॉलोनी स्थित अलीशा अपार्टमेंट निवासी गुंजन के आवास में हुई।
न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Bokaro : बोकारो में चोरों का हौसले इतने बुलंद हो गये हैं कि दिन दहाड़े चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस का तनीक भी इनको खौफ नहीं है। शनिवार को बोकारो एसपी क्राइम मीटिंग की तैयारी में लगे थे। इधर चोरों का समूह चीरा चास थाना क्षेत्र में दिन दहाडे चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। घटना चीरा चास बसंधुरा कॉलोनी स्थित अलीशा अपार्टमेंट निवासी गुंजन के आवास में हुई।
आवास बंद कर सुबह टहलने निकले थे
गुंजन आवास बंद कर सुबह साढे छह बजे टहलने निकले थे। इस बीच बंद आवास को चोरों ने निशाना बनाया। दरवाजे पर लगे ताला को काटा। ताला काटकर आराम से घर के अंदर प्रवेश कर गए। इसके बाद अलमीरा के लॉक को तोडा। घर के सामान को इधर उधर बिखेर दिया। अलमीरा में रखे सोने के करीब 12 लाख के जेवरात लेकर आराम से चलते बने। दो घंटे बाद करीब साढे आठ बजे सुबह घर लौटने पर गुंजन ने टूटे ताले व बिखरे सामान देखकर हैरान हो गए। खोजबीन व सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि चोरों ने उनकी माता व पत्नी के सभी सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गये। जिसकी सूचना चीरा चास थाना को दी गयी। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर लौट गयी। मामला दर्ज कर पडताल की जा रही है।
13 मिनट में दिया चोरी का अंजाम
गुंजन ने बताया कि रोजाना की तरह घर में ताला बंद कर सुबह साढे छह बजे टहलने निकले थे। करीब दो घंटे के बाद टहल कर साढे आठ बजे सुबह घर लौटे। फ्लेट के मुख्य द्वार का ताला टूटा पाया। अंदर प्रवेश करने पर अलमीरा का ताला टूटा हुआ देखे। सभी सामान बिखरे पडे थे। छानबीन करने पर पाया कि सभी सोने-चांदी के जेवरात की चोरी हो गई है। सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर सुबह आठ बजकर एक मिनट पर दो युवक कॉलोनी में प्रवेश करता दिखा। इसके बाद आठ बजकर 13 मिनट पर कॉलोनी से निकलते देखा। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।