Bokaro Crime News: सेक्टर 12 थाना के आदर्श को-ऑपरेटिव कॉलोनी के एक आवास में चोरी, एक आवास का सामान छोडकर भाग निकले चोर
Bokaro Crime News: बोकारो के सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के आदर्श को-ऑपरेटिव कॉलोनी में मंगलवार की अहले सुबह लगभग तीन बजे दो घरों में अज्ञात चोरों ने चोरी का प्रयास किया।
न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Bokaro: बोकारो के सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के आदर्श को-ऑपरेटिव कॉलोनी में मंगलवार की अहले सुबह लगभग तीन बजे दो घरों में अज्ञात चोरों ने चोरी का प्रयास किया।
आवासधारी के हो-हल्ला मचाने के बाद चोर एक आवास 65ए का सामान छोडकर भाग निकले। वहीं, आवास संख्या 66ए के अलमीरा से निकला सामान लेकर भाग गये।
चोरों ने बगान में शराब का सेवन भी किया
स्थानीय लोग पुलिस प्रशासन पर पेट्रोलिंग नहीं करने का आरोप लगा रहे हैं। इस घटना की जानकारी 100 नंबर पर डायल कर दिया गया। सूचना पाकर इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मजे की बात है कि चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देने से पहले आवास के बाहर बने बगान में शराब का सेवन भी किया है। पुलिस ने बगान से शराब का बोतल व खिड़की काटने वाला कटर बरामद किया है। चोरों की संख्या सात से आठ बताई जाती है। दोनों आवासधारियों ने सेक्टर 12 थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ आवेदन दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घर के खिड़की का सभी ग्रिल कटा हुआ मिला
जानकारी के अनुसार चोरों ने आवास संख्या 66ए व 65ए का खिड़की काटकर चोरी का असफल प्रयास किया। घर की खिड़की के सभी ग्रिल कटा हुआ मिला। 65ए में रहने वाली रंजू देवी ने बताया कि रात के लगभग ढाई बजे सुबह घर में कुछ आवाज सुनाई दी। जगने के बाद आवाज बंद हो गई। लगभग तीन बजे बहू जगी, तो फिर आवाज आना बंद हो गए।
बगान में सात से आठ लोग बैठे दिखे
लाइट ऑन करने पर बगान में सात से आठ लोग बैठे दिखे। मुख्य दरवाजा खोलने का प्रयास किया, तो बाहर से चोरों ने पत्थर चला दिया। उसके बाद हल्ला करने पर सभी फरार हो गये। 66ए के मालिक रामजी सिंह ने बताया कि जब पड़ोस में हल्ला हो रहा था, तो जगने पर पाया कि आवास का मुख्य दरवाजा बंद है। खिड़की से ग्रिल गायब है। पुलिस आने के बाद बाहर से दरवाजा खोला गया। पाया गया कि अलमीरा से सामान गायब है।
सीसीटीवी की की जा रही है छानबीन
सेक्टर 12 के इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी सुभाष चंद्र सिंह ने बताया कि
घटनास्थल से शराब की बोतल बरामद की गयी है। आसपास लगे सीसीटीवी की छानबीन की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शी व आवासधारी के द्वारा बताए घटना के अनुसार मामले की जांच शुरू कर दी गयी है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।