Crime News: पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, सास ने लगाया दामाद पर गंभीर आरोप
Crime News: बोकारो के चास थाना पुलिस को सोमवार को राणा प्रताप नगर चास से 35 वर्षीय महिला मिताली शर्मा के आत्महत्या की खबर मिली। मृतका की मां ने दामाद राज शर्मा पर पुत्री की हत्या कर शव को लटका देने का लगाया आरोप।
न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Bokaro: बोकारो के चास थाना पुलिस को सोमवार को राणा प्रताप नगर चास से 35 वर्षीय महिला मिताली शर्मा के आत्महत्या की खबर मिली। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची, तो पाया कि शव आवास में ओढ़नी के फंदे से लटक रहा है। पुलिस ने शव को लटकते बरामद किया है। मृतका की मां रतना सरकार ने दामाद राज शर्मा पर पुत्री की हत्या कर शव को लटका देने का बयान दिया है। इससे मामला संदेहास्पद हो गया है। पुलिस मामले को लेकर हत्या व आत्महत्या में उलझ गयी है। सास के आरोप के बाद पुलिस ने मृतका की पति राज शर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, ताकि सच्चाई का पता चल सके।
ससुरालवालों ने मृतका पर लगाया आत्महत्या का आरोप
मृतका मिताली के ससुराल वालों के अनुसार मिताली ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इधर, मृतका की मां रतना सरकार ने बताया कि मेरी बेटी मिताली की शादी 13 वर्ष पूर्व राज कुमार शर्मा के साथ हुई थी। चार साल के बाद एक बेटी का जन्म हुआ था। दामाद ट्रांसपोर्ट में कार्यरत है। शादी के बाद से ही दामाद द्वारा बेटी के साथ मारपीट की जा रही थी। इसी बीच में दामाद का किसी दूसरी लड़की से दोस्ती हो गयी। जिसका विरोधी मेरी बेटी लगातार कर रही थी। इसी कारण से मेरे दामाद ने पुत्री की हत्या कर आत्महत्या का रूप दिया है।
पहले भी कई बार हुई थी विवाद
दामाद ने दो दिन पहले ही कहा था कि अपनी बेटी को ले जाइये। हमलोगों ने पति-पत्नी का विवाद समझकर ध्यान नहीं दिया। इससे पहले भी कई बार विवाद हुई थी। इसका सुलह चास थाना में कराया गया था। मृतका की मां ने बताया कि सोमवार को सुबह आत्महत्या की खबर दी गयी। जब हमलोग जमशेदपुर से आये, तो देखा कि बेटी का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ है। दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। इधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।