Bokaro Crime News : बैटरी चोर गिरोह के मास्टर माइंड सहित पांच चोर गिरफ्तार, 46 बैटरी, एक बाइक सहित कई सामान जब्त

Bokaro Crime News : बोकारो में लगातार बडी व छोटी गाडियों से हो रही बैटरी व टोटो चोरी की घटना का खुलासा बालीडीह पुलिस की एसआइटी ने कर लिया है. 46 बैटरी, एक बाइक, चार टायर, एक टोटो सहित कई सामान किया गया जब्त।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro: बोकारो में लगातार बडी व छोटी गाडियों से हो रही बैटरी व टोटो चोरी की घटना का खुलासा बालीडीह पुलिस की एसआइटी ने कर लिया है. बैटरी चोरी गिरोह के मास्टर माइंड सोनाटांड निवासी धीरज कुमार वर्मा (21 वर्ष) सहित पांच चोरों को सोमवार की रात छापेमारी अभियान के दौरान सभी को आवास से गिरफ्तार कर लिया है. इनकी निशानदेही पर एसआइटी ने 46 पीस विभिन्न कंपनी की बैटरी, एक बाइक (जेएच09टी-8244), बिना रजिस्ट्रेशन नंबर का एक टोटो, चार मोबाइल, एक प्लायर, एक सलाइरिंच, दो कटर, पांच टायर, चार टायर रीम के साथ बरामद किया है. पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में चास जेल भेज दिया गया है. साथ ही सूचना पर आगे की कार्रवाई करते हुए कई जगहों पर एसआइटी छापेमारी कर रही है. यह जानकारी मंगलवार को बालीडीह थाना में एसपी हरविंदर सिंह व बालीडीह इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों को दी. 

इंस्पेक्टर के नेतृत्व में किया गया था एसआइटी का गठन 

एसपी ने बताया कि क्षेत्र में लगातार बैटरी चोरी की घटनाएं हो रही थी. बालडीह थाना में दो कांड, सेक्टर 12 थाना में तीन कांड, पिंड्राजोरा थाना में एक कांड, बीएस सिटी थाना में एक कांड बैटरी चोरी से जुडा दर्ज किया गया था. इसके बाद बालीडीह थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में एक एसआइटी का गठन किया गया. एसआइटी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया. चोरी की घटनाओं के मास्टर माइंड धीरज कुमार व गैंग का सदस्य प्रथम कुमार पर पहले से बालीडीह थाना में एक-एक अपराधिक मामला दर्ज है. 

छापेमारी दल में ये अधिकारी व जवान थे शामिल

छापेमारी दल में बालीडीह थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह, सेक्टर 12 इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र सिंह, पुअनि वीरमणि कुमार, पुअनि संदीप कुमार, पुअनि जितेंद्र कुमार यादव, पुअनि अजय कुमार राय, पुअनि चंद्रदेव कुमार, पुअनि शशिकांत ठाकुर, पुअनि नित्यानंद भोक्ता, सअनि धनेश्वर महतो, सअनि सुभाष मुर्मू, सअनि अमर कुमार यादव, सअनि इंदर पासवान, सअनि अनिल कुमार, आरक्षी अमितत कुमार सिंह, बैजनाथ राउत, लालदेव मोची, मरियानुस जोजो, प्रवीण कुमार, राजेश कुमार पासवान शामिल थे. 

मास्टर माइंड व एक पर दो अपराधिक मामला पहले से दर्ज

गिरफ्तार अभियुक्तों में बीएस सिटी थाना क्षेत्र के सोनाटांड निवासी धीरज कुमार वर्मा (21 वर्ष), बीएस सिटी थाना क्षेत्र के बीएसएएल एलएच निवासी प्रथम कुमार (19 वर्ष), बीएस सिटी थाना क्षेत्र के एलएच मोड निवासी रौशन कुमार (20 वर्ष), बालीडीह थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर निवासी पीयूष कुमार (19 वर्ष), जरीडीह थाना क्षेत्र के जैनामोड दास टोला निवासी महेश कुमार महतो (40 वर्ष) शामिल है. धीरज कुमार व प्रथम कुमार पर बालीडीह थाना में पहले से एक-एक अपराधिक मामला दर्ज है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *