Bokaro Crime News: बच्ची को गोद में लेकर महिला ने तालाब में लगाई छलांग, बच्ची की हुई मौत, महिला अस्पताल में इलाजरत

Bokaro Crime News: बालीडीह थाना क्षेत्र की रहनेवाली एक 30 वर्षीय महिला ने रविवार की सुबह आत्महत्या की नियत से अपने एक साल के बच्चे के साथ बनसिमली गांव स्थित तालाब में छलांग लगा दी। महिला बोकारो जेनरल अस्पताल में इलाजरत है। चिकित्सकीय जांच-पडताल के बाद चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

 

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro : पति-पत्नी के आपसी विवाद का शिकार छोटा बच्चा बन गया। तालाब में छलांग लगाने के बाद महिला तो बच गई लेकिन बच्चे की मौत हो गई। बालीडीह थाना क्षेत्र की रहनेवाली एक 30 वर्षीय महिला ने रविवार की सुबह आत्महत्या की नियत से अपने एक साल के बच्चे के साथ बनसिमली गांव स्थित तालाब में छलांग लगा दी। तालाब में स्नान कर रहे ग्रामीणों ने महिला व बच्चे को तालाब के गहरे पानी से बाहर निकाला। बालीडीह थाना को तुरंत सूचना दी गयी। बालीडीह इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम ने दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकीय जांच-पडताल के बाद चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। जबकि महिला को बेहतर इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल महिला खतरे से बाहर बतायी जा रही है। पुलिसिया जांच-पडताल में पता चला है कि महिला बीएस सिटी थाना क्षेत्र के को-ऑपरेटिव कॉलोनी की रहनेवाली है। महिला का नाम लक्ष्मी उर्फ राजबाला देवी है।

विवाद में उठाया आत्महत्या का कदम

बालीडीह थाना के एसआइ जितेंद्र कुमार के अनुसार राजबाला देवी बोकारो औद्योगिक क्षेत्र स्थित श्री भोले इंडस्ट्रीज के संचालक एसएन सिंह के पुत्र संजय सिंह की पत्नी है। पड़ताल में पता चला कि संजय सिंह व राजबाला देवी के बीच किसी बात को लेकर रविवार को विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि राजबाला ने पुत्र के साथ आत्महत्या जैसा घातक कदम उठा लिया। एक वर्षीय बालक के साथ घर से निकल गयी। बनसिमली गांव पहुंच कर वो तालाब में छलांग लगा दी। इत्तेफाक से तालाब में स्थानीय युवक स्नान कर रहे थे। तत्काल महिला के साथ बच्चे को तालाब से निकाला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

की जा रही है मामले की छानबीन

बालीडीह थाना के इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही मां-पुत्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया था। अफ़सोस बच्चे को नहीं बचाया जा सका। पुन: महिला को बीजीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *