Bokaro Crime News: एक बडे रैकेट का उद्भेदन, प्रतिबिंब ऐप से पकड़ी साइबर ठगी, छह युवक गिरफ्तार 

Bokaro Crime News: बोकारो चीरा चास थाना क्षेत्र में प्रतिबिंब ऐप से साइबर ठगी का धंधा पकड़ा गया। एक मोबाइल (7307161252) के साइबर ठगी में एक्टिव होने की जानकारी मिली।

 

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता 

Bokaro: बोकारो चीरा चास थाना क्षेत्र में प्रतिबिंब ऐप से साइबर ठगी का धंधा पकड़ा गया। एक मोबाइल (7307161252) के साइबर ठगी में एक्टिव होने की जानकारी मिली। इसके बाद चास एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह व डीएसपी रूपेंद्र कुमार राणा के नेतृत्व में चीरा चास थाना ने रविवार की देर रात को वैष्णवी कॉम्पलेक्स (डी ब्लॉक, फोर्थ फ्लोर के एक फ्लैट) में छापेमारी की। छापेमारी में रंगे हाथ छह साइबर ठग पकडे गये। एक साइबर ठग झारखंड के जमशेदपुर का है। जबकि पांच साइबर ठग बिहार के विभिन्न जिला के रहनेवाले है। एक बडे रैकेट का उद्भेदन किया गया है। यह जानकारी बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने सोमवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों को दी। एसपी ने बताया कि पुलिस ने छापेमारी के दौरान अभियुक्तों के पास से 13 एनरायड की-पेड मोबाइल, बीस हजार रूपया नकद, विभिन्न कंपनी के सीम कार्ड, आधर कार्ड, एक निजी बैंक का पासबुक, हिसाब-किताब किया हुआ पांच कॉपी जब्त किया है। चीरा चास थाना में सोमवार को आइटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में कांड संख्या 03/26 दर्ज किया गया है। पूछताछ के बाद सभी युवकों को न्यायिक हिरासत में चास जेल भेज दिया गया है। सभी गिरफ्तार युवकों से पूछताछ की जायेगी. ताकि अन्य साइबर ठगी का मामला उजागर किया जा सके।

गिरफ्तार युवकों में प्रिंस पर बिहार में चार  मामला दर्ज 

गिरफ्तार अभियुक्तों में पूर्वी सिंहभूम जिला के मानगो थाना स्थित पारस नगर निवासी मिथलेश कुमार झा (35 वर्ष), बिहार के शेखपुरा जिला स्थित चांदनी चौक निवासी रोहित आर्यन (30 वर्ष), बिहार के नालंदा जिला स्थित नयी सराय बिहार शरीफ निवासी गुड्डू कुमार (37 वर्ष), बिहार के शेखपुरा जिला के शेखोपुरसराय थाना स्थित निमी निवासी प्रिंस कुमार (26 वर्ष), बिहार के नवादा जिला के सितामढी थाना स्थित रघुनाथपुर भिलकी निवासी विकास रविदास (31 वर्ष), बिहार के नवादा जिला के रजौली थाना स्थित मायाडीह निवासी टिंकू कुमार (24 वर्ष) शामिल है. प्रिंस कुमार पर बिहार के शेखपुरा थाना व मलाइपुर थाना में चार अपराधिक मामला दर्ज है। 

छापेमारी दल में ये थे शामिल

छापेमारी दल में चास एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह, डीएसपी सह चास मु् अंचल निरीक्षक रूपेंद्र कुमार राणा, चीरा चास थाना प्रभारी पुष्पराज कुमार, पुअनि राजकपूर सेठ, तकनीकी शाखा के पुअनि विक्रम कुमार, आरक्षी पंकज कुमार, भागीरथ कुमार महतो, मिथुन रजवार, वीर बहादुर सिंह, जाकिर हुसैन, रमेश रजवार, पंचानन कुमार शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *