Bokaro Court Nres: अधिवक्ता नील रतन सिंह के निधन पर, संघ के सेंट्रल हॉल में शोकसभा आयोजित, संघ को अपूरणीय क्षति

Bokaro Court Nres: बोकारो जिला अधिवक्ता संघ के नियमित सदस्य अधिवक्ता नील रतन सिंह, एनरौलमेन्ट न0, 2138/2000 का निधन बीते 7 जनवरी की रात्रि करीब 2ः30 बजे उनके निवास जैनामोड़ में हो गया।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro: बोकारो जिला अधिवक्ता संघ के नियमित सदस्य अधिवक्ता नील रतन सिंह, एनरौलमेन्ट न0, 2138/2000 का निधन बीते 7 जनवरी की रात्रि करीब 2ः30 बजे उनके निवास जैनामोड़, जिला-बोकारो में हो गया। वे लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से हमारा संघ मर्माहत है। उनका जन्म 1 फरवरी 1974 में हुआ था। वर्ष 1996 में आरएस मोर गोविंदपुर, धनबाद, विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग से स्नातक किये एवं वर्ष 1999 में छोटा नागपुर लॉ कॉलेज, राँची विश्वविद्यालय से विधि स्नातक करने के बाद वर्ष 04 जुलाई 2000 से बोकारो व्यवहार न्यायालय में अब तक विधि व्यवसाय किये। वे दिवानी एवं फौजदारी मुकदमो के विशेषज्ञ थे। वे वर्तमान में अपने परिवार के साथ ग्राम व पोस्ट-जैनामोड, थाना-जरीडीह, जिला-बोकारो में रह रहे थे।
संघ को अपूरणीय क्षति
पुण्य आत्मा अपने पीछे माता, विधवा पत्नी, दो अविवाहित पुत्र छोड़ गये हैं। उनके निधन से संघ को अपूरणीय क्षति हुई है। बोकारो जिला अधिवक्ता संघ के सेंट्रल हॉल में मंगलवार यानी 07 जनवरी को दिवंगत आत्मा की शांति के लिए शोक सभा का आयोजन किया गया। उसके बाद संघ के सभी सदस्यगण न्यायिक कार्य से अलग रहें। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के इजलास में फुल कोर्ट रिफरेन्स हुआ।

शोक सभा में ये थे शामिल
शोक सभा में संघ के अध्यक्ष ठाकुर कालिका नन्द सिंह उपाध्यक्ष बासुदेव गोस्वामी, प्रभारी महासचिव महेश चौधरी, कोषाध्यक्ष सोमनाथ शेखर, संयुक्त सचिव (पुस्तकालय) प्रेम कुमार-2, सहायक कोषाध्यक्ष विकास तापड़िया, तथा कार्यकारणी सदस्यगण नवीन कुमार, रूपेश कुमार, सृष्टि घर सिंह, संपूर्ण चन्द्र लायक, कामदेव पाठक, संजय कुमार-9, माया सिंह, मृत्युन्जय मल्लिक, अतुल कुमार के अलावा संघ के सदस्यगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *