Bokaro News: 132 उम्मीदवारों ने चास नगर निगम के महापौर व वार्ड पार्षद के लिए खरीदा पर्चा, इनमें 16 महापौर व 116 वार्ड पार्षद के अभ्यर्थी

Bokaro News: चास नगर निगम क्षेत्र में महापौर व वार्ड पार्षद के लिए 132 उम्मीदवारों ने नामांकन प्रपत्रों की खरीदारी की। 16 महापौर व 116 वार्ड पार्षद के है अभ्यर्थी।

न्यूज़ इंप्रेशन, संवाददाता 

Bokaro: नगरपालिका आम निर्वाचन को लेकर जिले में नामांकन प्रपत्रों की बिक्री व नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। गुरूवार को चास नगर निगम क्षेत्र में महापौर व वार्ड पार्षद के लिए 132 उम्मीदवारों ने नामांकन प्रपत्रों की खरीदारी की। निर्वाची पदाधिकारी सह चास एसडीओ प्रांजल ढांडा ने बताया कि चास नगर निगम क्षेत्र में महापौर पद के लिए 16 उम्मीदवारों ने नामांकन प्रपत्र खरीदा। जबकि वार्ड पार्षद पद के लिए 116 उम्मीदवारों ने प्रपत्र लिया। एसडीओ ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया को सुचारु व व्यवस्थित बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने एसडीओ कार्यालय, चास परिसर तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी, बेरमो कार्यालय परिसर के मुख्य द्वार के समक्ष बैरिकेटिंग की व्यवस्था की है। केवल उम्मीदवार, उनके प्रस्तावक व समर्थकों को ही परिसर में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हो। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नामांकन प्रपत्र की बिक्री व नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 4 फरवरी 2026 तक जारी रहेगी। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

16 उम्मीदवारों ने खरीदा महापौर पद के लिए पेपर

महापौर पद के लिए राज कुमार, प्रदीप वर्मन, बिनोद कुमार, अमर कुमार चौरसिया, प्रिया चौरसिया, सुनिल कुमार महतो, मंजूर अंसारी, विकास कुमार पांडेय, उमेश ठाकुर, सावित्री देवी, अनिल कुमार वर्मा, गजेंद्र प्रसाद हिमांशु, अरविंद कुमार, अभय सिंह, निधि कुमारी व निमाई महतो नॉमिनेशन पत्रों की खरीदारी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *