Bokaro AAP News: आप पार्टी के कार्यकर्ता एक अगस्त से सात अगस्त तक, राज्य के बदहाल सरकारी स्कूलों के कमियां करेंगे उजागर
Bokaro AAP News: सेक्टर पांच पुस्तकालय मैदान में गुरुवार को आम आदमी पार्टी बोकारो जिला की बैठक आयोजित हुई। राष्ट्र व्यापी शिक्षा बचाओ अभियान को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा।
न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Bokaro: स्थानीय सेक्टर पांच पुस्तकालय मैदान में गुरुवार को आम आदमी पार्टी बोकारो जिला की बैठक आयोजित हुई। इसमें राष्ट्र व्यापी शिक्षा बचाओ अभियान को सफल बनाने की रणनीति बनायी गयी। साथ ही सात अगस्त को जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया। सर्वप्रथम सक्रिय कार्यकर्ताओं ने बोकारो के वरीय नेता विधान चंद्र राय को बोकारो, धनबाद व गिरिडीह का जोनल पर्यवेक्षक बनाए जाने पर गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया। बैठक में कई कमेटियां भी बनाई गई।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आम आदमी पार्टी झारखंड के कार्यकर्त्ता एक अगस्त से सात अगस्त तक पूरे राज्य के बदहाल सरकारी स्कूलों का जायजा लेंगे और बुनियादी सुविधाओं की कमियां उजागर करेंगे। राष्ट्रीय स्तर पर चलने वाले इस अभियान की जानकारी आम आदमी पार्टी झारखण्ड के नवनियुक्त प्रभारी शिव चरण गोयल और सह प्रभारी श्री सुशील कुमार सिंह ने गूगल मीट में राज्य के सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं को दी थी। इस अभियान में दो-चार कार्यकर्ताओं की टीम बनाकर स्कूलों की कमियों को फोटो और वीडियो के माध्यम से मीडिया और सोशल मीडिया में उजागर किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से कुमार राकेश, अरविंद विकाश, मंजुला देवी, आनंद मण्डल, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, अशोक कुमार, कैलाश महतो, सुमन सिंह मिट्ठू, श्रीपति रजवार आदि ने विचार रखे।