BJP Workshop : भाजपा 22 दिसंबर से अपने-अपने बूथों से करेंगी सदस्यता अभियान की शुरुआत
BJP Workshop: कसमार भाजपा प्रखंड कमेटी की ओर से बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व सदस्यता अभियान को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Bokaro (Kasmar): कसमार भाजपा प्रखंड कमेटी की ओर से बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व सदस्यता अभियान को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार महतो ने की। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रुप में जिला मंत्री सुभाष चन्द्र महतो ने कहा कि हम सब कार्यकर्ताओं को अपने विचारधारा और विकास को लेकर नए लोगों को पार्टी का सदस्य बनाना है।
14 जनवरी 2025 तक चलेगा अभियान
उन्होंने कहा कि 22 दिसंबर से सभी अपने- अपने बूथों से सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे। 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष पर बूथ स्तरीय सदस्यता अभियान प्रारंभ होगा। यह अभियान 14 जनवरी 2025 तक चलेगा। बताया गया कि सक्रिय सदस्यता लेने के लिए 50 लोगों का पार्टी का प्राथमिक सदस्य बनाना अनिवार्य होगा। प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं। नई चुनौतियों के साथ कार्यकर्ता संकल्पित समर्पण भावना के साथ सदस्यता अभियान में नई पीढ़ी के साथ जुड़ कर कार्य करें।
कार्यकर्ता सदस्यता का लक्ष्य पूरा करें
राष्ट्रवाद से प्रेरित भाजपा के कार्यकर्ता सदस्यता का लक्ष्य पूरा करें और संगठन को और ज्यादा मजबूत करें। कहा कि भाजपा एक राजनीतिक पार्टी ही नहीं, विचार है, जो सत्ता के लिए ही नहीं, समाज और राष्ट्र के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यशाला में भाजपा नेता यदुनंदन जायसवाल, बाणेश्वर महतो, तुलसीदास जायसवाल, रामलाल ठाकुर, कैलाश महतो, प्रफुल्ल कुमार महतो, सुरेश कालिंदी, शैलेश भूषण शर्मा, वीना देवी, चंचला देवी सहित अन्य लोग मौजूद थे।