BJP News: 22 दिसंबर से सभी शक्ति केंद्र पर प्रदेश BJP करेगी संगठन पर्व का शुभारंभ, प्रदेश संयोजक राकेश ने कहा–सर्व स्पर्शी, सर्व व्यापी, सर्व समावेशी भाजपा बनाना ही संगठन पर्व का लक्ष्य।
न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Ranchi :भाजपा प्रदेश 22 दिसंबर रविवार से विधिवत रूप में संगठन महापर्व का शुभारंभ करेगी। संगठन महापर्व का लक्ष्य सर्व स्पर्शी, सर्व व्यापी और सर्व समावेशी भाजपा का निर्माण है। यह बात भाजपा संगठन महापर्व के प्रदेश संयोजक राकेश प्रसाद ने कही। श्री प्रसाद ने कहा कि यह संगठन महापर्व सदस्यता अभियान के लिए आयोजित है। 22 दिसंबर के दिन विधिवत शुभारंभ के पूर्व पार्टी ने प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर की कार्यशालाओं का आयोजन किया है, जिसमें ऑनलाइन सदस्यता की तकनीकी जानकारी कार्यकर्ताओं को दी गई है।
ऑनलाइन है सदस्यता का नंबर 8800002024 प्रदेश संयोजक ने बताया कि ऑनलाइन सदस्यता का नंबर 8800002024 है, जिसपर डायल करके भाजपा की सदस्यता ग्रहण की जा सकती है। यह संगठन महापर्व 6 वर्षों 2024 से 2030 तक के सत्र के लिए आयोजित है। श्री प्रसाद ने कहा कि झारखंड भाजपा की उर्वरा भूमि है। पार्टी का गांव गांव तक मजबूत जनाधार है। भाजपा ने ही अटल जी के नेतृत्व में अलग राज्य का सपना साकार किया है। भाजपा की सरकारों ने राज्य के सर्वांगीण विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है। आज भाजपा की केंद्र सरकार पिछले 10 वर्षों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में झारखंड के सर्वांगीण विकास के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाओं को लागू कर रही है। भाजपा लोकतंत्र की मजबूती और गरीब कल्याण केलिए समर्पित है। सबका साथ सबका विकास पार्टी की नीति है लेकिन तुष्टिकरण की राजनीति का पार्टी लगातार विरोध करती रही है।
घर-धर जाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराएंगे पार्टी के इस महा अभियान में युवा, महिला, एसटी, एससी, अल्पसंख्यक, किसान, पिछड़ा सभी मोर्चों के द्वारा भी अपने अपने क्षेत्र में सदस्यता अभियान की शुरुआत की जाएगी। प्रदेश संयोजक ने कहा कि भाजपा को लोकसभा चुनाव में 84 लाख से ज्यादा जबकि विधानसभा चुनाव में 59 ाख से ज्यादा मत प्राप्त हुआ है। भाजपा के कार्यकर्ता गांव गांव ,घर घर जाकर लाखों की संख्या में जनता को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराएंगे। भाजपा के कार्यकर्ता कल प्रदेश में स्थित 5628 केंद्रों पर उपस्थित होकर लोगों को ऑनलाइन सदस्यता दिलाएंगे।
ये रहेंगे उपस्थित प्रदेश संयोजक ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, गिरिडीह जिलांतर्गत तेलवाना पंचायत के खोरों गांव में सदस्यता अभियान का शुभारंभ करेंगे। कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय गिरिडीह जिला के पचंबा शक्ति केंद्र पर, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह रांची के हरमू स्थित शक्ति केंद्र पर, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी कोडरमा प्रखंड के चाराडीह शक्ति केंद्र पर, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ चुटिया,रांची स्थित ऑक्सफोर्ड स्कूल पर, प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू ओरमांझी स्थित कूचू शक्ति केंद्र पर, प्रदेश महामंत्री एवम सांसद डॉक्टर प्रदीप वर्मा टाटी पूर्वी शक्ति केंद्र पर, महामंत्री मनोज सिंह मेदिनीनगर स्थित सदर मंडल के बारालोटा उत्तरी शक्ति केंद्र पर संगठन महापर्व में शामिल होंगे।