BJP Protest News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के लिए कहे गए अपशब्द के खिलाफ, झारखंड बीजेपी महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन
BJP Protest News: महिला नेता और कार्यकर्ता जयपाल सिंह स्टेडियम से आक्रोश मार्च निकालते हुए प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को घेरने करने पहुंचीं।
न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Ranchi: महिला नेता और कार्यकर्ता रांची जयपाल सिंह स्टेडियम से आक्रोश मार्च निकालते हुए प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को घेरने करने पहुंचीं। पुलिस ने उन्हें राॅंची विश्वविद्यालय के मेन गेट के सामने रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारी महिला कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प भी हुई। प्रदर्शन के दौरान बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने बीच सड़क पर बैठकर कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। महिला बीजेपी ने ‘वोट अधिकार यात्रा’ के दौरान दरभंगा में पीएम मोदी की मां को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की घोषणा की थी। कार्यक्रम में महिला कांग्रेस के साथ बड़ी संख्या में पुरुष कार्यकर्ता भी शामिल हुए। दरअसल दरभंगा में राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान मंच से मोहम्मद रिजवी उर्फ राजा नामक व्यक्ति ने पीएम मोदी और उनकी माता के खिलाफ अपशब्द कहे थेे।