BJP News : भाजपा 11 से 25 जनवरी तक संविधान गौरव अभियान चलाएगी, अमर बाउरी ने कहा….कांग्रेस ने लगातार किया संविधान निर्माता बाबा साहब भीम राव अंबेडकर का अपमान 

BJP News : भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं झारखंड विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने सोमवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा द्वारा आगामी 11 से 25 जनवरी तक चलने वाले संविधान गौरव अभियान की जानकारी दी।

न्यूज़ इंप्रेशन, संवाददाता

Ranchi : भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं झारखंड विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने सोमवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा द्वारा आगामी 11 से 25 जनवरी तक चलने वाले संविधान गौरव अभियान की जानकारी दी। बाउरी को पार्टी ने अभियान का प्रदेश संयोजक बनाया है। साथ ही प्रदेश मंत्री नन्द प्रसाद एवं वरिष्ठ नेता राकेश भास्कर इस अभियान के सह संयोजक बनाए गए हैं। प्रेसवार्ता में बाउरी ने कहा कि देश के आम जनता तक बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के संघर्ष संविधान निर्माण और कांग्रेस के द्वारा किए गए उनके साथ छल को लेकर जिला मंडल तक आम जनता को जागरूक करने का काम भारतीय जनता पार्टी 11 जनवरी 2025 से 25 जनवरी 2025 तक करेगी। इस अभियान को भारतीय जनता पार्टी ने संविधान गौरव अभियान का नाम दिया है।

संविधान का फल है सर्वोच्च पायदान पर आदिवासी महिला है विराजमान

बाउरी ने कहा कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के संविधान का ही यह फल है कि आज सर्वोच्च पायदान पर देश की एक आदिवासी महिला विराजमान है। वहीं चाय बेचने वाले एक व्यक्ति प्रधानमंत्री के रूप में जन सेवा कर रहे हैं। भारत को महान बनाने में संविधान का महत्वपूर्ण भूमिका रही है। लेकिन आज भी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के विचार समाज के बीच नही गया है। भारतीय जनता पार्टी बाबा साहब के लक्ष्य को देश के अंतिम पायदान तक पहुंचाने का काम इस अभियान के माध्यम से करेगी। कहा कि संविधान निर्माण के समय की सभी घटनाओं की जानकारी देश की जनता होना चाहिए। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माण के समय कांग्रेस ने धर्म आधारित आरक्षण पर जोर दिया था लेकिन बाबा साहब देश के हर नागरिक को, प्रत्येक व्यक्ति को समान अधिकार दिया।

भाजपा में बाबा साहब को अपने कार्यकाल में भारत रत्न देकर सम्मान दिया

पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आज बाबा साहब के नाम पर राजनीति करने वाली कांग्रेस ने जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी को उनके जीवित समय में ही भारत रत्न की उपाधि दे दी, लेकिन बाबा साहब को इस उपाधि से वंचित रखा। वहीं, मरणोपरांत उन्हें नई दिल्ली में दो गज जमीन में नसीब नहीं होने दी। उन्होंने कहा कि बाबा साहब कश्मीर में धारा 370 का भी विरोध किया था। ऐसी कई घटनाएं हैं जो आम जनता के बीच जानी चाहिए। इसलिए भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में मंडल स्तर तक जाकर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के उन सभी अनुच्छेद उनके लक्ष्य और उनके नीति सिद्धांतों को बताने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के नाम उन्हें सम्मान देना और सम्मान देने का दिखावा करने में जमीन आसमान का अंतर होता है। भारतीय जनता पार्टी में बाबा साहब को अपने कार्यकाल में भारत रत्न देकर उन्हें सम्मान दिया है।

मईंया योजना के लाभ का जनता को चुकानी पड़ रही बड़ी कीमत

मईयां योजना पर उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 56 लाख से अधिक लोगों के खाते में मईंया योजना का लाभ दिया है। लेकिन इसकी एक बड़ी कीमत जनता को चुकानी पड़ रही है। राज्य के वृद्ध, विधवा, दिव्यांग को मिलने वाले पैसे उनके खाते में नहीं जा रहे हैं। सरकार को इस मामले पर खेद प्रकट करना चाहिए। इस बार के अनुपूरक बजट में एक विभाग को मात्र 2100 रुपया ही दिया है। राजनीतिक हनक को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री यदि सारी सिस्टम को बैठा दें तो इसका नुकसान पूरे राज्य को भुगतना होगा।

जेएमएम के घोषणा पत्र में 450 रुपया में सिलिंडर देने का किया था वादा

450 रुपये में गैस सिलिंडर देने के मामले में उन्होंने कहा कि कांग्रेस और जेएमएम का अपने वादे से मुकर जाना कोई नई बात नहीं है। पंचम विधानसभा में मंत्री ने कहा था कि घोषणा पत्र घोषणा ही होती है। कांग्रेस और जेएमएम के घोषणा पत्र में 450 रुपया में सिलिंडर देने की बात कही गयी है। प्रेसवार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, प्रदेश प्रवक्ता अमित कुमार मंडल, राफिया नाज उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *